फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Genius actor utkarsh sharma praises nawazuddin siddiqui

'जीनियस' में नवाजुद्दीन ने नहीं लिया एक भी रीटेक, उत्कर्ष ने भी माना उनकी एक्टिंग का लोहा

Wed, 22 Aug 2018 08:22 PM IST
अरविंद कुमार, एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
अरविंद कुमार, एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 22 Aug 2018 08:22 PM IST
विज्ञापन
Genius actor utkarsh sharma praises nawazuddin siddiqui
प्रेस कांफ्रेंस में बोलते हुए फिल्म जीनियस के लीड एक्टर उत्कर्ष - फोटो : अमर उजाला

अपकमिंग फिल्म 'जीनियस' की स्टारकास्ट और डायरेक्टर अनिल शर्मा दिल्ली में एक प्रेस कांफ्रेंस में फिल्म की बारिकियों पर बोले। इस दौरान जब हमारी बात फिल्म के लीड स्टार्स उत्कर्ष शर्मा और इशिता चौहान से हुई तो उन्होंने भी फिल्म को लेकर खुलकर बातें की। इसमें उनके लिए सबसे बड़ी बात ये थी कि एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ काम करना उनके लिए बड़े चैलेंज जैसा था।

विज्ञापन

Genius actor utkarsh sharma praises nawazuddin siddiqui
दिल्ली में प्रेस कांफ्रेस में फिल्म जीनियस की स्टारकास्ट और डायरेक्टर अनिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

सबसे पहले उत्कर्ष से उनके रोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उनका रोल बड़ा मसालेदार है क्योंकि उसमें गंभीरता, प्यार और रोमांस सब कुछ नजर आएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि हर किरदार को निभाने के लिए उन्होंने हर सीन को बड़ी गहराई से समझा। फिल्म की कहानी पर उन्होंने कहा कि यह फिल्म हीरो और विलेन पर नहीं बल्कि दो दिग्गज जीनियस की जंग पर आधारित है।

उत्कर्ष इस फिल्म को लेकर बहुत सीरियस थे और उन्होंने हर सीन पर खूब मेहनत की। साल 2001 में आई फिल्म गदर में सनी देओल के बेटे का किरदार करने वाले उत्कर्ष उस वक्त 5 साल के थे और उन्हें एक्टिंग करने में ज्यादा परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ा, लेकिन बतौर एक्टर उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि एक्टिंग में भी कई तरह के चैलेंज होते हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

Genius actor utkarsh sharma praises nawazuddin siddiqui
दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में बोलते हुए अनिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

फिल्म में स्टंट और एक्शन सीन पर उन्होंने बताया कि फिल्म में मैंने तेज स्पीड में बाइक चलाई है जो उनके लिए किसी खतरे से कम नहीं था। वहीं फिल्म में उन्होंने ऊंचाईयों से कूदकर रियल स्टंट किए हैं। 

जब उनसे गेस्ट रोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसे सस्पेंस कहकर टाल दिया। इस बात से जाहिर है कि फिल्म में किसी ना किसी बडे़ स्टार की एंट्री देखने को मिल सकती है। 

फिल्म की लीड एक्ट्रेस इशिता चौहान ने भी कुछ अनुभव हमारे साथ शेयर करते हुए कहा कि बतौर एक्ट्रेस उन्हें फिल्म के लिए कई सीन पर कड़ी मेहनत करनी पड़ी साथ ही डांस पर भी बहुत फोकस करना पड़ा।

इशिता ने भी नवाजुद्दीन की एक्टिंग पर कहा कि उनके साथ काम करने में मजा तो आया ही साथ ही उनसे एक्टिंग के बारिकियों की भी बड़ी समझ मिली। 

फिल्म पर अनिल, उत्कर्श और इशिता ने खुलकर बात की लेकिन नवाजुद्दीन ने कुछ भी पूछने पर बात अनिल शर्मा पर टाल दी। लेकिन उन्होंने यह जरूर कहा कि उनके लिए फिल्म जीनियस में काम करना बड़े मौके की तरह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed