जेनेलिया ने अपनी मां के जन्मदिन पर लुटाया प्यार, रितेश देशमुख ने सासू मां को बताया परिवार का दिल
Genelia Riteish Deshmukh: अभिनेत्री जेनेलिया देशमुख ने रविवार को अपनी मां जीनेट डिसूजा के जन्मदिन पर उनके लिए एक भावुक पोस्ट लिखा। वहीं अभिनेता रितेश देशमुख ने अपनी सासू मां के साथ एक प्यारी तस्वीर शेयर कर उन्हें 'परिवार का दिल' बताया।
विस्तार
जेनेलिया डिसूजा ने अपनी मां जीनेट डीसूजा के साथ एक प्यारी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की और उसके साथ लिखा, 'मेरी प्यारी मम्मा, हर साल आप और ज्यादा खूबसूरत और शानदार होती जा रही हो। मां, जिंदगी देने के लिए थैंक यू। हमारे पूरे परिवार की जान हो तुम, हर पार्टी की रौनक हो तुम, अपने पोते-पोतियों की भी जान हो तुम। मम्मा, मैं आपसे बहुत-बहुत प्यार करती हूं... कितना भी कहूं, कम है। जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो मम्मा।'
रितेश ने अपनी सासू मां को जन्मदिन की शुभकामानाएं देते हुए लिखा, प्यारी मम्मीजी, जन्मदिन बहुत-बहुत मुबारक हो। आप सचमुच हमारे परिवार की रौनक हैं। हर मुश्किल समय में आपने ही हमें एकजुट रखा। आपके पोते-पोतियां आपको देखते ही खुश होकर दौड़ते चले आते हैं। आप मेरी दुनिया हैं। उम्मीद है आज आपको भी उतना ही प्यार और खुशी मिले, जितना आप हर दिन हमें देती हैं। हम सब आपको बहुत-बहुत प्यार करते हैं।'
रितेश देशमुख और जेनेलिया ने 3 फरवरी 2012 को हिंदू और ईसाई दोनों रीति-रिवाजों से शादी की थी। इस जोड़े के दो बेटे हैं- रियान और राहिल।
यह भी पढ़ें: Dharmendra Birthday: फैंस के साथ दिवंगत धर्मेंद्र का जन्मदिन मनाएगा देओल परिवार, कार्यक्रम में हुआ बड़ा बदलाव