Dharmendra Birthday: फैंस के साथ दिवंगत धर्मेंद्र का जन्मदिन मनाएगा देओल परिवार, कार्यक्रम में हुआ बड़ा बदलाव
Dharmendra 90th Birthday: दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र की 08 दिसंबर को बर्थ एनिवर्सरी है। देओल परिवार इसे यादगार तरीके से मनाने की तैयारी में है। पहले यह कार्यक्रम खंडाला फॉर्महाउस में होने वाला था, लेकिन अब कार्यक्रम से ठीक एक दिन पहले देओल परिवार ने इसका वेन्यू बदल दिया है।
विस्तार
Alert ‼️ “CELEBRATION OF LIFE”🎖️
— Bollywood Legacy Channel (@LegacyChannel_) December 6, 2025
Due To Travel Constrains For Fans, Deol Family Has Shifted The Venue For Dharmendra Deol Ji’s 90th Birthday Celebration For Fans☀️
A Kind Gesture From Sons Sunny Deol And Bobby In Respect For All Fans☀️
->Venue: :Dharam ji’s Bungalow, Juhu,… https://t.co/zqnKqsL5Gx
हिंदी सिनेमा के मशहूर ही-मैन धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। देओल परिवार उनके जन्मदिन (8 दिसंबर) को मुंबई में एक खास श्रद्धांजलि कार्यक्रम के रूप में मनाएगा। पहले यह कार्यक्रम लोनावाला (खंडाला) के फार्महाउस पर होने वाला था, लेकिन अब इसे मुंबई में रखा गया है ताकि ज्यादा से ज्यादा प्रशंसक इसमें शामिल हो सकें। यह कार्यक्रम दिवंगत एक्टर धर्मेंद्र के जुहू स्थित बंगले पर होगा।
सनी देओल और बॉबी देओल ने फैसला किया है कि धर्मेंद्र के फैंस भी इस मौके पर उन्हें याद कर सकें और श्रद्धांजलि दे सकें। इसलिए फैंस के लिए भी दरवाजे खोल दिए गए हैं। कोई पास या रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। इस कार्यक्रम में कोई भी सीधे आ सकता है। कार्यक्रम में कोई बड़ा आयोजन नहीं होगा, बल्कि धर्मेंद्र की याद में सादगी के साथ एक भावुक श्रद्धांजलि सभा रखी जाएगी। सनी और बॉबी देओल इस अवसर पर धर्मेंद्र के फैंस से मिलेंगे। ही-मैन को चाहने वाले वहां आकर उन्हें याद कर सकते हैं और देओल परिवार से भी मिल सकते हैं। जानिए कब और कहां होगा कार्यक्रम।
कब और कहां?
तारीख - 8 दिसंबर 2025
समय- दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक
स्थान- मुंबई धर्मेंद्र का बंगला, जुहू, 11 वीं रोड जेवीपीडी, जुहू मुंबई
समय: दो-चार बजे