फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Genelia and Riteish Deshmukh wrote Heartfelt Note For each other On 14th Marriage Anniversary

जेनेलिया-रितेश देशमुख ने एक-दूजे को दी शादी की 14वीं सालगिरह की बधाई, अपने पार्टनर के लिए लिखा प्यारा नोट

Tue, 03 Feb 2026 05:53 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 03 Feb 2026 05:53 PM IST
सार

Genelia Riteish Deshmukh 14th Marriage Anniversary: आज जेनेलिया देशमुख और रितेश देशमुख की शादी की 14वीं सालगिरह है। इस खास मौके पर दोनों ने एक-दूसरे के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया है।
 

विज्ञापन
Genelia and Riteish Deshmukh wrote Heartfelt Note For each other On 14th Marriage Anniversary
जेनेलिया देशमुख और रितेश देशमुख - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

जेनेलिया देशमुख और रितेश देशमुख की आज शादी की सालगिरह है। इस खास मौके पर दोनों ने एक-दूजे पर जमकर प्यार बरसाया। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर दोनों ने एक-दूजे के लिए प्यारा नोट भी लिखा है। तो वहीं रितेश ने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है

विज्ञापन

जेनेलिया का पोस्ट
जेनेलिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी से लेकर हल्दी, सगाई तक की कई शानदार तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही जेनेलिया ने कैप्शन में लिखा, 'मैं तुमसे प्यार करती हूं आज, कल और हमेशा मेरे साथी।' इसके साथ ही जेनेलिया ने लाल दिल वाला इमोजी भी बनाया।  जेनेलिया ने रितेश के लिए आगे लिखा, 'मेरे जीवन का सबसे खूबसूरत अध्याय रहेगो। सालगिरह मुबारक हो रितेश।' राज कुंद्रा ने लिखा, 'सालगिरह मुबारक हो, आप दोनों साथ में बहुत प्यारे लगते हैं, हमेशा खुश रहें', संजय कपूर ने लिखा, 'सालगिरह मुबारक हो दोस्तों'

View this post on Instagram

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)


विज्ञापन
विज्ञापन

रितेश का खास वीडियो
रितेश देशमुख ने इंस्टाग्राम पर जेनेलिया के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में रितेश शाहरुख खान की फिल्म 'दिल तो पागल है' का गाना 'चाक धूम धूम चाक धूम धूम' गाते नजर आ रहे हैं। रितेश इस गाने की लाइन अपने और जेनेलिया के लिए गाते हैं, 'आगे है बरसात, पीछे है तूफान...' ऐसा इसलिए क्योंकि रितेश ने अपने लिए बरसात और जेनेलिया के लिए तूफान कहा है।

View this post on Instagram

A post shared by Riteish Deshmukh (@riteishd)


विज्ञापन

रितेश का नोट
रितेश देशमुख ने खास वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, '14 साल हो गए शादी को, ये वनवास कभी न खत्म हो. हैप्पी वाली एनिवर्सरी बायको (पत्नी)।' रितेश की इस पोस्ट पर सुनील शेट्टी ने लिखा, 'सालगिरह मुबारक हो दोस्तों', भाग्यश्री ने लिखा, 'शादी की सालगिरह मुबारक हो प्यारे जोड़े।' 

जेनेलिया और रितेश देशमुख की लव स्टोरी
जेनेलिया डिसूजा और रितेश देशमुख को उनकी पहली फिल्म 'तुझे मेरी कसम' के दौरान ही प्यार हो गया था। उनकी शादी 3 फरवरी, 2012 को मुंबई में हुई थी। यह विवाह पारंपरिक महाराष्ट्रियन शैली (हिंदू रीति-रिवाज) से हुआ, जिसके बाद अगले दिन चर्च में भी शादी हुई। जेनेलिया और रितेश देशमुख के दो बेटे हैं। उनके बड़े बेटे का नाम रियान और छोटे बेटे का नाम राहिल है।

यह भी पढ़ें: मां मोना शौरी की जन्मतिथि पर अर्जुन कपूर ने शेयर की यादगार तस्वीर, लिखा- 'जिंदगी कुछ ज्यादा ही क्रूर रही...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed