फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arjun Kapoor wrote emotional note on mother Mona Shourie Kapoor birth anniversary

मां मोना शौरी की जन्मतिथि पर अर्जुन कपूर ने शेयर की यादगार तस्वीर, लिखा- 'जिंदगी कुछ ज्यादा ही क्रूर रही...'

Tue, 03 Feb 2026 05:01 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 03 Feb 2026 05:01 PM IST
सार

Arjun Kapoor Mother Mona Shourie Kapoor Birth Anniversary: अर्जुन कपूर की दिवंगत मां मोना शौरी कपूर की आज जन्मतिथि है। इस खास दिन पर अर्जुन ने अपनी मां की याद में एक भावुक नोट लिखा है।

विज्ञापन
Arjun Kapoor wrote emotional note on mother Mona Shourie Kapoor birth anniversary
अर्जुन कपूर अपनी मां के साथ - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता अर्जुन कपूर अपनी मां मोना शौरी कपूर को बहुत याद करते हैं। अर्जुन अपनी मां की यादों को बहुत संभालकर रखते हैं और उनकी सीख पर चलते हैं। आज अपनी मां की जन्मतिथि पर मंगलवार को अर्जुन ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पुरानी तस्वीर शेयर कर भावुक पोस्ट लिखा है।

विज्ञापन

अर्जुन ने मां को किया याद
अर्जुन ने मां के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मां, आज आपकी बहुत याद आ रही है। हाल ही में जिंदगी मेरे लिए थोड़ी मुश्किल रही है, लेकिन कोई बात नहीं, मैं पहले भी मुश्किलों से लड़ा हूं, आगे भी लड़ूंगा और उठ खड़ा होऊंगा।'

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

अर्जुन ने लिखा भावुक नोट
अर्जुन ने आगे लिखा, 'मां आपने मुझे सिखाया है कि जीवन का सामना गरिमा और शालीनता के साथ कैसे करना है। इस मुश्किल समय से गुजरेंगे। जल्द ही आपसे फिर मिलेंगे और एक दिन हम आपका जन्मदिन साथ मनाएंगे, आपका प्यारा बेटा, अर्जुन।'

विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
फैंस ने अर्जुन की इस पोस्ट पर बहुत प्यारे कमेंट्स किए। कई फैंस ने दूसरों से अनुरोध किया कि अर्जुन की पोस्ट्स पर ट्रोलिंग, नेगेटिव कमेंट्स या मीम्स बंद करें, क्योंकि पिछले कुछ महीनों से उनकी पोस्ट्स पर उनकी एक्टिंग और फिल्मों को लेकर काफी नकारात्मक टिप्पणियां आ रही थीं। वहीं जान्वही कपूर, खुशी कपूर, अपारशक्ति खुराना, संजय कपूर और रकुल प्रीत सिंह ने लाल दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट करके सपोर्ट किया है।

अर्जुन का परिवार
अर्जुन को आखिरी बार फिल्म 'मेरे पति की बीवी' में रकुल प्रीत सिंह और भूमि पेडनेकर के साथ देखा गया था। अभी उन्होंने कोई नया प्रोजेक्ट घोषित नहीं किया है। अर्जुन और उनकी बहन अंशुला कपूर, मोना शौरी कपूर और निर्माता बोनी कपूर के बच्चे हैं। मोना और बोनी का शादी 1983 से 1996 तक रही। मोना को कैंसर और हाई ब्लड प्रेशर था, और 2012 में कई अंग फेल होने से उनका निधन हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed