{"_id":"2b996cf5739630553793a7aa424523fb","slug":"geetika-tyagi-slaps-subhash-kapoor-for-molesting-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्देशक ने पकड़ा हाथ, एक्ट्रेस ने मारा थप्पड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
निर्देशक ने पकड़ा हाथ, एक्ट्रेस ने मारा थप्पड़
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
Updated Fri, 21 Feb 2014 09:33 AM IST
विज्ञापन
जॉली एलएलबी फेम निर्देशक सुभाष कपूर को एक नवोदित अभिनेत्री ने थप्पड़ मारा है। इसका वीडियो खुद उस अभिनेत्री ने जारी किया।
विज्ञापन
जॉली एलएलबी जैसे बड़ी फिल्म बनाने वाले फिल्म निर्देशक सुभाष कपूर इस बार गलत वजहों से चर्चाओं में हैं। उन पर एक नवोदित अभिनेत्री गीतिक त्यागी ने आरोप लगाया कि उन्होंने उनके साथ अश्लील हरकत की है।
गीतिका ने इस हरकरत से खफा होकर सुभाष कपूर को थप्पड़ भी मारा है। इस पूरे घटनाक्रम का गीतिका ने वीडियो भी बनाया है। वीडियो बनाने के बाद गीतिका ने इसे यूट्यूब पर अपोलड भी कर दिया है।
विज्ञापन
इस वीडियो में दिखाया गया है कि गीतिका सुभाष पर कई तरह के आरोप लगा रही हैं। सुभाष अपनी पत्नी के साथ चुपचाप खड़े हैं। सुभाष यह भी कह रहे हैं कि यदि उस लड़की को लगता है कि मैने उसके साथ बुरी हरकत की है। तो वह लड़की उन्हें थप्पड़ मार सकती है।
विज्ञापन
सुभाष यह बात कई बार दोहराते हैं। आखिरकार वह लड़की रोती हुई सुभाष को थप्पड़ मार देती है। हालांकि इस बात की कोई एफआईआर नहीं दर्ज कराया गया है। और न ही इस मसले पर सुभाष की तरफ से कोई प्रतिक्रिया आई है।
घटना कैद हुई इस वीडियो में
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन