{"_id":"6569ea335163ce5ce90811fd","slug":"gayatri-pandit-death-anglo-indian-wife-of-late-actor-raaj-kumar-passes-away-know-full-details-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gayatri Pandit Death: दिवंगत अभिनेता राजकुमार के घर पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी गायत्री पंडित का निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Gayatri Pandit Death: दिवंगत अभिनेता राजकुमार के घर पर टूटा दुखों का पहाड़, पत्नी गायत्री पंडित का निधन
Fri, 01 Dec 2023 07:48 PM IST
पलक शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पलक शुक्ला
Updated Fri, 01 Dec 2023 07:48 PM IST
सार
दिवंगत अभिनेता राज कुमार की पत्नी गायत्री पंडित का निधन हो गया है।
विज्ञापन
गायत्री पंडित, राज कुमार
- फोटो : social media
विस्तार
बॉलीवुड जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। हिंदी सिनेमा की एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपने अभिनय का जौहर दिखाने वाले दिवंगत अभिनेता राजकुमार के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दरअसल, दिवंगत अभिनेता की पत्नी गायत्री पंडित का निधन हो गया है।
विज्ञापन
राजकुमार की पत्नी का निधन
'मदर इंडिया', 'फूल बने अंगारे', 'वक्त', 'नील कमल', 'तिरंगा', 'सौदागर' जैसी फिल्मों में काम कर लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले अभिनेता राज कुमार की पत्नी जेनिफर पंडित उर्फ गायत्री पंडित ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली। गायत्री और राज कुमार के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे पुरु, पाणिनि और बेटी वास्तविकता पंडित हैं। गायत्री के निधन के पीछे का कारण सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
Ileana D’Cruz: बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया को अलविदा कहेंगी इलियाना, पति और बेटे के साथ यूएस में बसाएंगी घर!
विज्ञापन
पहली ही नजर में दिल हार बैठे थे राजकुमार
अपने अक्खड़ स्वभाव के लिए मशहूर रहे दिवंगत अभिनेता राजकुमार ने गायत्री संग प्रेम विवाह किया था। दोनों की लव स्टोरी बहुत फिल्मी है। दरअसल, गायत्री एयर होस्टेस थीं और प्लेन में सफर करने के दौरान राजकुमार की उनसे पहली मुलाकात हुई थी। राजकुमार पहली ही मुलाकात में गायत्री से इस कदर प्रभावित हुए थे कि अभिनेता ने उनसे शादी का मन बना लिया था। बता दें, गायत्री एंग्लो इंडियन थीं और उनका असली नाम जेनिफर था, लेकिन बाद में हिंदू धर्म को अपनाने के बाद उन्होंने अपना नाम गायत्री रख लिया था। राजकुमार और गायत्री ने साल 1960 में एक-दूसरे संग शादी की थी।
Ananya Panday: रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी अनन्या, एक्ट्रेस ने जताया आभार
कैंसर से हुआ था राजकुमार का निधन
राजकुमार के करियर की बात करें तो दिग्गज अभिनेता ने साल 1952 में आई फिल्म 'रंगीली' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह एक के बाद एक फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाले राजकुमार 3 जुलाई 1996 में 69 साल की उम्र में कैंसर से जंग हार गए थे।
TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में वापसी करने वाली हैं दिशा वकानी? वायरल वीडियो ने बढ़ाई हलचल