Gauri Khan Birthday: जानिए शाहरुख और गौरी में से कौन ज्यादा कमाता है? 5100 करोड़ के मालिक हैं 'किंग खान'
इंडस्ट्री और उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों के घर और दफ्तर डिजाइन करने वाली गौरी खान 8 अक्तूबर 1970 को पैदा हुईं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्री राम कॉलेज से इतिहास में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद गौरी ने शाहरुख खान से शादी कर ली।
विस्तार
फिल्म प्रोड्यूसर और इनटिरियर डिजाइनर गौरी खान का 8 अक्तूबर को जन्मदिन है। हालांकि, इस बार उनका जन्मदिन हर साल की तरह इतने खास तरह से सेलिब्रेट किये जाने की उम्मीद नहीं है, क्योंकि उनका बेटा आर्यन खान इस वक्त ड्रग्स मामले में जांच के दायरे में है। उसे ड्रग्स केस में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इससे पहले आर्यन खान एनसीबी की कस्टडी में था। कल का दिन वैसे भी खान परिवार के लिए अहम है, क्योंकि शुक्रवार सुबह 11 बजे आर्यन की जमानत याचिका पर भी सुनवाई होनी है। न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के फौरन बाद ही आर्यन ने जमानत अर्जी दाखिल कर दी थी।
इंडस्ट्री और उद्योग जगत की प्रमुख हस्तियों के घर और दफ्तर डिजाइन करने वाली गौरी खान 8 अक्तूबर 1970 को पैदा हुईं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्री राम कॉलेज से इतिहास में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद गौरी ने शाहरुख खान से शादी कर ली। दोनों की शादी 25 अक्तूबर 1991 को हुई। गौरी और शाहरुख की लव स्टोरी भी कम रोचक नहीं है।
पहली मुलाकात में ही शाहरुख खान को उनसे प्यार हो गया था। इसके बाद दोनों करीब छह साल तक रिलेशनशिप में रहे और आखिर में शादी कर ली।दोनों की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। उस वक्त शाहरुख खान की उम्र 19 साल थी और गौरी सिर्फ 14 साल की थीं। शाहरुख अपने पहले नजर के प्यार से बात करना चाहते थे, लेकिन गौरी ने उनसे बात करने से इंकार कर दिया था।
इस वक्त यह जोड़ी इंडस्ट्री की सबसे सफल और मिसाल दी जाने वाली जोड़ी है। अब सवाल उठता है कि आखिर इस परफेक्ट जोड़ी में से ज्यादा कौन कमाता है? एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस वक्त शाहरुख खान की कुल संपत्ति 5100 करोड़ है। जबकि, गौरी खान की संपत्ति करीब 1600 करोड़ है। इस हिसाब से देखा जाये तो शाहरुख खान गौरी से ज्यादा कमाते हैं। रिपोर्ट की माने तो गौरी और शाहरुख की वार्षिक इनकम 256 करोड़ है। साल 2018 में गौरी खान को एक पत्रिका ने 50 सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाली महिलाओं की सूची में शामिल किया था।