बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान का 8 अक्तूबर को जन्मदिन है। वह 8 अक्तूबर 1970 को दिल्ली में पैदा हुई थीं। गौरी खान फिल्म प्रोड्यूसर और डिजाइनर हैं। वह कई हस्तियों के घर से लेकर दफ्तर तक डिजाइन कर चुकी हैं। इनटिरियर डिजाइनर गौरी खान ने खुद के घर से लेकर शाहरुख खान के दफ्तर तक को डिजाइन किया है। उनके क्लाइंट लिस्ट में मुकेश अंबानी से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा तक कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं। मुंबई में उनका आलीशान इंटीरियर हाउस है। लॉक डाउन के दौरान उन्होंने रेड चिली के दफ्तर को डिजाइन किया था, जिसकी तस्वीरें शेयर भी की थीं। उनकी प्रारंभिक पढ़ाई दिल्ली से ही हुई थी। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के लेडी श्री राम कॉलेज से इतिहास में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद गौरी ने 25 अक्तूबर 1991 को शाहरुख खान से शादी कर ली। अभी उनके तीन बच्चे- आर्यन खान, अबराम खान और बेटी सुहाना खान हैं।
आर्यन खान इस वक्त ड्रग्स और रेव पार्टी मामले में आरोपी हैं और उनके खिलाफ जांच चल रही है। गौरी और शाहरुख खान की लव मैरिज हुई थी। शाहरुख खान से उनकी पहली मुलाकात साल 1984 में हुई थी। उस वक्त शाहरुख खान इतने बड़े कलाकार नहीं थे और संघर्षों से जूझ रहे थे। शाहरुख और गौरी ने छह साल रिलेशनशिप में रहने के बाद विवाह कर लिया। आइए जानते हैं कि पहली बार में गौरी ने शाहरुख से बात करने से क्यों इंकार कर दिया था..
2 of 5
शाहरुख खान और गौरी खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरी और शाहरुख की लव स्टोरी की इंडस्ट्री में मिसाल दी जाती है। पहली मुलाकात में जब शाहरुख ने गौरी सेे बात करना चाहा, तो उन्होंने यह कहकर मना कर दिया था कि उनका ब्वॉयफ्रेंड बाहर इंतजार कर रहा है। जबकि बाहर गौरी का भाई इंतजार कर रहे थे। जब शाहरुख को पता चला कि गौरी ने उनसे झूठ बोला, तो उन्होंने गौरी को बहन बनाने को लेकर मजाक किया।
3 of 5
शाहरुख खान, गौरी, आर्यन, सुहाना और अबराम
- फोटो : Instagram
धीरे-धीरे दोनों का अफेयर शुरु हो गया। बाद में गौरी शाहरुख को बिना बताए अपने दोस्तों के साथ मुंबई चली गईं। इसके बाद शाहरुख भी अपनी मां से हजार रुपये लेकर गौरी की तलाश में मुंबई आ गये। करीब 5 साल से ज्यादा अफेयर चलने के बाद दोनों ने शादी का फैसला किया और घरवालों को बताया पर गौरी के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था, क्योंकि गौरी हिंदू थी और शाहरुख मुस्लिम। आखिर में दोनों के प्यार के आगे को झुकना पड़ा और दोनों ने शादी कर ली।
4 of 5
शाहरुख खान और गौरी खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दरअसल, शाहरुख और गौरी की पहली मुलाकात एक पार्टी में हुई थी। जहां गौरी को देखते ही शाहरुख को उनसे मोहब्बत हो गई थी। उस वक्त शाहरुख खान की उम्र 19 साल थी और गौरी सिर्फ 14 साल की थीं। शाहरुख अपने पहले नजर के प्यार से बात करना चाहते थे, लेकिन गौरी ने उनसे बात करने से इंकार कर दिया था।
शाहरुख और गौरी एक-दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। एक वक्त ऐसा भी था जब शाहरुख खान को लगा कि उनकी पत्नी की अस्पताल में मौत होने वाली है। किंग खान ने खुद इस बात का खुलासा किया था। शाहरुख खान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था, मैंने अपने माता-पिता को अस्पताल में खो दिया था।इसलिए मुझे अस्पतालों में रहना पसंद नहीं है और गौरी काफी नाजुक हैं। मैंने उसे कभी बीमार होते नहीं देखा। जब मैंने उसे अस्पताल में देखा, तो हॉस्पिटल वालों ने ट्यूब डाल दिया था और वह बेहोश हो रही थी। मैं उसके साथ उसके सिजेरियन ऑपरेशन के लिए ऑपरेशन थियेटर गया और मुझे लगा कि वो मर जाएगी। उस समय बच्चे के बारे में मैंने सोचा भी नहीं था, क्योंकि ये मेरे लिए जरूरी नहीं था।