‘डार्लिंग डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा’, कैसे बना धुरंधर का पॉपुलर डायलॉग? गौरव गेरा ने किया खुलासा; चौंक गए फैंस
Dhurandhar Movie: एक्टर और कॉमेडियन गौरव गेरा फिल्म ‘धुरंधर’ में आलम के किरदार की वजह से काफी चर्चाओं में आ गए हैं। उन्होंने बताया कि उनका वायरल डायलॉग ‘डार्लिंग डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा’ आखिर कैसे बना।
विस्तार
गौरव गेरा ने हाल ही में एक स्क्रीनशॉट शेयर किया, जिसमें फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर द्वारा दिए गए कई मजेदार और तुकबंदी वाले डायलॉग्स के ऑप्शन दिखाई दे रहे थे। ये सभी डायलॉग शूट से पहले उन्हें याद करने के लिए भेजे गए थे। उनकी ये पोस्ट काफी वायरल हो रही है।
ऐसे बना 'धुरंधर' का पॉपुलर डायलॉग
गौरव ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प पोस्ट शेयर की। उन्होंने बताया कि उनका वायरल डायलॉग ‘डार्लिंग डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा’ आखिर कैसे बना। गौरव ने यह भी साफ किया कि फाइनल डायलॉग का क्रेडिट आदित्य धर को ही जाता है।
उन्होंने स्क्रीनशॉट शेयर कर इसका खुलासा किया। स्क्रीनशॉट में ‘आलम दूध सोडा’ लाइन के कई अलग-अलग मजेदार वर्जन थे, जैसे- ‘मेहफिल में घुस गया बहन का घोड़ा, पीलो पीलो आलम दूध सोडा।’ इसके अलावा- ‘अंडे से निकला चूजा, खा लो खा लो क्रीम खरबूजा।’
डायरेक्टर ने दिया डायलॉग
पोस्ट शेयर करते हुए गौरव ने लिखा, ‘लोग अक्सर पूछते हैं कि ‘डार्लिंग डार्लिंग दिल क्यों तोड़ा’ किसने बनाया… आदित्य धर ने। ये सारे ऑप्शन उन्होंने मुझे शूट से पहले भेजे थे, लेकिन शूट के दौरान हमने ‘डार्लिंग डार्लिंग’ वाला डायलॉग किया। आपको कौन सा सबसे अच्छा लगा?’ गौरव द्वारा शेयर किए गए इस पोस्ट में ‘आलम दूध सोडा’ के कई मजेदार वर्जन देखने को मिले।
बता दें कि फिल्म ‘धुरंधर’ में गौरव गेरा की परफॉर्मेंस को दर्शकों से काफी प्यार मिल रहा है। लोग उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और डायलॉग डिलीवरी की खूब तारीफ कर रहे हैं। गौरव गेरा ने काफी समय से टीवी, फिल्मों और ओटीटी पर अपनी अलग पहचान बनाई है।
ये भी पढ़ें- 'दोस्त को देखने के लिए बेकरार हूं'; 'पेद्दी' और 'है जवानी तो इश्क...' के बॉक्स ऑफिस क्लैश पर बोले वरुण धवन
उन्हें पहली बार बड़ी पहचान ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ में नंदू के किरदार से मिली थी, जहां उनकी दोस्ती जस्सी यानी मोना सिंह के साथ आज भी याद की जाती है।