Gaurav Chopraa: मुश्किल दिनों को याद कर भावुक हुए गौरव चोपड़ा, कहा- माता-पिता की मौत के बाद नहीं मिला कोई सहारा
गौरव चोपड़ा ने मुश्किल दिनों को याद करते हुए बताया कि कोरोना वायरस के दौरान माता-पिता की मृत्यु के बाद उन्हें कोई सहारा नहीं मिला।
विस्तार
अभिनेता गौरव चोपड़ा ने जीवन में मुश्किल दौर का सामना किया है। उन्होंने कोरोना वायरस महामारी की पहली लहर के दौरान 10 दिनों के अंतराल में ही अपने माता-पिता दोनों को खो दिया। प्रोफेशनल लाइफ में भी उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। हाल ही में दिए इंटरव्यू में गौरव ने खुलासा किया है कि वह कैसे उस मुश्किल भरे दौर से गुजरे और कैसे उन्होंने खुद को संभाला। गौरव ने यह भी खुलासा किया कि उन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा कैसे मिली।
खुद ही बने अपने दोस्त
इंटरव्यू में गौरव चोपड़ा ने बताया की उन्होंने केवल अपनी आंतरिक आवाज को सुनना सीखा है। उन्होंने कहा, 'एक अभिनेता होना कभी-कभी कठिन होता है। यह आसान चीज नहीं है। चीजें वैसी नहीं होतीं, जैसा आप चाहते हैं कि उन्हें होना चाहिए। आपको अपना रास्ता धीरे-धीरे खुद बनाना होगा, लेकिन मेरे साथ हुआ यह था कि मुझे अंदर ही अंदर एक दोस्त मिल गया। मैं अंदर ही अंदर उस आवाज को सुनने लगा। मेरे अंदर के दोस्त ने मुझे किसी अन्य व्यक्ति से ज्यादा मदद की। मेरे पास कोई समर्थन नहीं था और न ही मेरा कोई सहारा था, तब मेरे आंतरिक दोस्त ने मुझे समर्थन दिया।
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने पिता ऋषि कपूर को बताया शानदार, बोले- दुनियादारी उन्हीं से सीखी है
तनाव का होने लगे थे शिकार
गौरव चोपड़ा ने कहा मैंने सोचा कि चलो अपनी बॉडी बनाई जाए। दो और एब्स पाने के लिए ज्यादा समय तक जिम जाना शुरू करते हैं, लेकिन मुझे वह प्रेरणा नहीं आई। प्रेरणा आएगी भी कहां से, जब बिस्तर से उठने का मन ही नहीं करेगा। आप उदास हैं, हर तरह के विचार आ रहे हैं और सब कुछ व्यर्थ है। आपको लगता है कि कुछ भी मेरे लायक नहीं है।'
Pooja Hegde: 'सर्कस' के फ्लॉप होने पर पूजा हेगड़े ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैंने फिल्म में काम कर बहुत कुछ सीखा
ऐसे खुद को संभाला
हालांकि, गौरव ने खुद को संभालते हुए अपनी जीवनशैली बदली। इस बारे में बात करते हुए गौरव ने कहा, 'कभी-कभी मैंने घर पर अकेले बैठ कर खुद से बात की और खुद से कहा कि उठो और निकलो, बस 20 मिनट के लिए जाओ, लेकिन जाओ। कभी-कभी आपको किसी ऐसे व्यक्ति से यह सुनने की आवश्यकता होती है, जिस पर आप भरोसा करते हैं, लेकिन मेरे पास कोई नहीं था, इसलिए मैं खुद से बातें किया करता था।
Aahana Kumra: अहाना कुमरा को दो वर्षों से इंडस्ट्री में नहीं मिला है काम, एक्ट्रेस ने खोली बॉलीवुड की पोल