फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gauahar Khan zaid darbar welcomes baby boy share post

Gauahar Khan: गौहर खान और जैद दरबार के घर आई खुशखबरी, दूसरे बेटे के जन्म को लेकर जताई खुशी

Wed, 03 Sep 2025 02:14 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Wed, 03 Sep 2025 02:14 PM IST
सार

Welcomes Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान और जैद दरबार के घर जेहान के बाद एक और बेटे ने जन्म लिया है। इस खुशखबरी को गौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।
 

विज्ञापन
Gauahar Khan zaid darbar welcomes baby boy share post
गौहर खान और जैद दरबार - फोटो : इंस्टाग्राम@gauaharkhan

विस्तार

गौहर खान और जैद दरबार ने 25 दिसंबर, 2020 को शादी की थी। उन्होंने 10 मई, 2023 को अपने पहले बच्चे जेहान का स्वागत किया। आज गौहर ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म को लेकर पोस्ट के जरिए खुशी जताई है। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

दूसरे बेटे के जन्म को लेकर किया पोस्ट
गौहर खान और जैद दरबार एक बार फिर से बेटे के माता-पिता बन गए हैं। आज दोनों ने इंस्टाग्राम पर अपने दूसरे बेटे के जन्म को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में गौहर ने एक कार्ड शेयर किया है, जिसमें लिखा है, 'जेहान अपने बड़े भाई का स्वागत करने के लिए तैयार है, जिसका जन्म 1 सितंबर, 2025 को हुआ है।' इस पोस्ट के साथ गौहर ने अपने दोस्तों, परिवार और रिश्तेदारों की दुआओं का शुक्रिया अदा किया है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Gauahar Khan (@gauaharkhan)


विज्ञापन
विज्ञापन

गौहर खान और जैद दरबार का करियर
2002 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया, जहां उन्होंने मिस टैलेंटेड का खिताब जीता। गौहर ने 2009 की फिल्म 'रॉकेट सिंह: सेल्समैन ऑफ द ईयर' से अपने बॉलीवुड अभिनय की शुरुआत की और 2013 में रियलिटी शो 'बिग बॉस 7' की विजेता बनीं। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया, जैसे 'इश्कजादे', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', और 'बेगम जान', साथ ही 'खतरों के खिलाड़ी 5' और 'इंडियाज रॉ स्टार' जैसे टीवी शो में भी काम किया है। वहीं जैद दरबार एक कोरियोग्राफर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। जो संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे हैं। गौहर और जैद ने 2020 में शादी की और अब वे दो बेटे के माता-पिता बन चुके हैं।

यह भी पढ़ें: Divya Khossla: 'चतुराई तब होती है जब...' ट्रैफिक जाम में फंसी दिव्या खोसला, ऑटो रिक्शा में कर रही थीं सफर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed