फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gauahar khan react on cab driver viral video slam girl who slapped him

वायरल वीडियो: गौहर खान ने लखनऊ कैब ड्राइवर को किया सैल्यूट, पीटने वाली लड़की को बताया बदतमीज

Sat, 07 Aug 2021 08:10 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Sat, 07 Aug 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
Gauahar khan react on cab driver viral video slam girl who slapped him
गौहर खान - फोटो : Instagram

गौहर खान एक ऐसी अभिनेत्री हैं जो किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से बिलकुल भी नहीं घबराती हैं और हर चीज में खुलकर अपना पक्ष रखती हैं। हाल ही में गौहर खान ने लखनऊ में हुई घटना पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होने कैब ड्राइवर मामले में कैब ड्राइवर का पक्ष रखते हुए कहा कि इस तरह की परिस्थिति होने के बावजूद भी ड्राइवर ने जिस तरह का व्यवहार रखा वो वाकई तारीफ के काबिल है। दरअसल बीते हफ्ते एक प्रियदर्शनी नामक महिला का वीडियो खूब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। ये वीडियो लखनऊ का था।

विज्ञापन


कैब ड्राइवर की कि पिटाई

लखनऊ में प्रियदर्शनी नामक एक महिला ने कैब ड्राइवर की खूब पिटाई की। जिसके बाद से लगातार महिला को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। इसी पर जब गौहर खान से सवाल किया गया तो उन्होने जवाब देते हुए कहा, ‘उन्होने महिला के प्रति इज्जत दिखाई ये उनकी अच्छाई और उनका व्यवहार था। ये दिखाता है कि उनके संस्कार कैसे है। इस तरह के आदमी को पूरे भारत की जरूरत है”।

विज्ञापन

Gauahar khan react on cab driver viral video slam girl who slapped him
गौहर खान - फोटो : Instagram

औरत होने का उठाया फायदा 

गौहर खान ने कहा, ‘उस महिला ने एक औरत होने का फायदा उठाया है। मतलब महिला ने बदतमीजी की हद पार कर दी है। मैं सिर्फ उस शख्स को सैल्यूट करना चाहती हूं’।

पड़ोसियों से भी हुई थी बहस

इससे पहले प्रियदर्शनी की एक दो साल पुरानी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह अपने पड़ोसियों से बहस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में प्रियदर्शनी अपने पड़ोसियों के घर की दीवार और गेट पर  काला पैंट होने की वजह से गुस्सा करते और उन पर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। हालांकि ये वीडियो दो साल पुराना है. इस वीडियो में प्रियदर्शनी कहती हैं,"इन्हें आप बोलियों की इन दीवारों को एंटी ब्लैक कराएं, क्योंकि इनकी वजह से यहां इंटरनेशनल ड्रोन घूमते हैं और पूरी कॉलोनी की जान खतरे में है"।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed