फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gauahar felt very bad for Tejasswi after Karan said shakal dekh apni

बिग बॉस 15: करण कुंद्रा का तेजस्वी से 'शक्ल देख अपनी' कहने से नाराज हैं गौहर खान! बोलीं- मुझे बुरा लगा

Thu, 06 Jan 2022 02:48 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 06 Jan 2022 02:48 PM IST
सार

एक्ट्रेस गौहर खान ने लड़कियों से आग्रह किया है कि वे खुद को किसी और से ज्यादा प्यार और सम्मान के साथ पेश करें। बिग बॉस 7 की विजेता गौहर खान ने इसे लेकर ट्वीट किया है।

विज्ञापन
Gauahar felt very bad for Tejasswi after Karan said shakal dekh apni
गौहर खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक्ट्रेस गौहर खान ने लड़कियों से आग्रह किया है कि वे खुद को किसी और से ज्यादा प्यार और सम्मान के साथ पेश करें। बिग बॉस 7 की विजेता गौहर खान ने इसे लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने बिग बॉस 15 में करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश के बीच हुई लड़ाई को लेकर यह बात कही है। दरअसल, बिग बॉस 15 के घर में तेजस्वी और करण कुंद्रा के बीच की लड़ाई और बदजुबानी किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में गौहर खान को भी करण कुंद्रा का तेजस्वी को 'शक्ल देख अपनी' कहने पर बुला लगा है। 

विज्ञापन


गौहर खान ने ट्वीट किया, शक्ल देख अपनी, तेरी असलियत दिख गई और भी बहुत कुछ... प्यार = सम्मान। सम्मान = प्यार। मुझे तेजस्वी के लिए बहुत बुरा लगा। उसे गले लगाओ। सभी लड़कियों के लिए जो इसे पढ़ रही हैं, सम्मान बहुत महत्वपूर्ण है, दोनों तरह से। कृपया पहले अपने आप को प्यार और सम्मान के साथ व्यवहार करें। गौरतलब है कि सोमवार के बिग बॉस 15 के एपिसोड में तेजस्वी और करण कुंद्रा का उस समय झगड़ा हो गया था जब उन्होंने उन पर प्रतीक सहजपाल का पक्ष लेने का आरोप लगाया। करण ने तेजस्वी से कहा, ओए चल ऐ अपनी शक्ल देख। जिससे आहत होकर तेजस्वी रोने लगी और पूछा, अपनी प्रेमिका से इस तरह कौन बात करता है?
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


करण ने तेजस्वी से कहा था, क्या प्रतीक अब आपका करीबी है? यह आपकी समस्या है, आप खुले तौर पर खेल नहीं खेलते हैं। इस पर तेजस्वी ने चिल्लाते हुए कहा था कि उसे स्पष्ट रूप से बताया था कि वह परिणाम जानती है और इसलिए वह कार्य नहीं करना चाहती। तेजस्वी ने करण से कहा था कि दूसरों को यह सब बोलने से पहले अपने अंदर झांकर देख।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed