Gashmeer Mahajani: पिता के निधन पर ट्रोल हुए इमली एक्टर, तोड़ी चुप्पी कहा - 'स्टार को स्टार रहने देते हैं...'
इमली फेम एक्टर गश्मीर महाजनी पर इस समय दुखों का पहाड़ टूटा हुआ है। हाल ही में उनके पिता रवींद्र महाजनी का निधन हो गया था। तो वही अब गश्मीर महाजनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके पिता की मौत पर चुप्पी तोड़ी है।
विस्तार
स्टार प्लस शो 'इमली' एक्टर गश्मीर महाजनी के पिता रवींद्र महाजनी का हाल ही में निधन हो गया है। पुणे के एक फ्लैट में उनकी लाश बरामद हुई है। वह लंबे समय से अपने फ्लैट में अकेले रह रहे थे। रवींद्र मराठी और हिंदी सिनेमा के जाने-माने एक्टर हैं। उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर संजय दत्त जैसे सितारों के साथ भी काम किया था।
पिता के निधन के बाद गश्मीर को ट्रोल किया जा रहा था। अब इस पर पोस्ट शेयर करके गश्मीर ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने पिता की आत्मा की शांति के लिए दुआ भी की है। अब इस पर पोस्ट शेयर करके गश्मीर ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने अपने पिता की आत्मा की शांति के लिए दुआ भी की है।
गश्मीर महाजनी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा-स्टार को स्टार ही रहने देते हैं। मैं और मेरे साथी शआंत रहकर इस बात का ध्यान रख लेंगे। अगर इसके बाद लोग मुझसे नफरत करते हैं या गालियां देते हैं तो आपका स्वागत है। मेरे भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। गश्मीर ने आगे लिखा- वो मेरे पिता और मेरी मां पति थे और हम उन्हें आप सभी से बेहतर जानते थे। शायद मैं भविष्य में इस बारे में बात करुंगा जब सही समय होगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गश्मीर के पिता रवींद्र महाजनी शुक्रवार को तालेगांव दाभाड़े के पास मावल तालुका के अंबी गांव में अपने किराए के फ्लैट में मृत पाए गए। पड़ोसियों को फ्लैट से बदबू आई, तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस टीम पहुंची, तो उन्होंने पाया कि फ्लैट अंदर से बंद था। जिसके बाद गश्मीर को काफी ट्रोल किया जा रहा था कि उन्होंने अपने पिता को अकेला छोड़ दिया था।
यह भी पढ़ें: बेटे-बहू की शादी पर उठे सवाल से तिलमिलाईं नीतू, क्रिप्टिक नोट के साथ कंगना को दिया करारा जवाब