फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ganpath Tiger Shroff shared a glimpse of this dystopian world in a special announcement clip teaser out on thi

Ganpath: 'गणपत' की दुनिया देख रह जाएंगे दंग, टाइगर श्रॉफ ने वीडियो साझा कर बढ़ाई हलचल

Sun, 24 Sep 2023 02:23 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 24 Sep 2023 02:23 PM IST
सार

टाइगर श्रॉफ ने 'गणपत: ए हीरो इज बॉर्न' की दुनिया की झलक दिखाई है। साथ ही फिल्म की टीजर रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। 

विज्ञापन
Ganpath Tiger Shroff shared a glimpse of this dystopian world in a special announcement clip teaser out on thi
गणपत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टाइगर श्रॉफ बीते कुछ समय से अपनी आगामी फिल्म 'गणपत: ए हीरो इज बॉर्न' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में अभिनेता अपने पावर-पैक अवतार से फैंस को आश्चर्यचकित करने के लिए तैयार हैं। कृति सेनन और अमिताभ बच्चन अभिनीत यह फिल्म एक डायस्टोपियन दुनिया पर आधारित एक्शन थ्रिलर है। रविवार, 24 सितंबर को मुख्य अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक विशेष घोषणा क्लिप में इस डायस्टोपियन दुनिया की झलक साझा की, जिसे देखकर फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। 

विज्ञापन

'गणपत: ए हीरो इज बॉर्न' की झलक

टाइगर श्रॉफ ने एक्स पर 'गणपत: ए हीरो इज बॉर्न' की झलक दिखाते हुए कैप्शन में लिखा, 'दुनिया बदलने के लिए दुनिया को बदलना पड़ता है। यह मेरे फैंस के लिए है।' वीडियो में डिस्टोपियन सेटिंग बैकग्राउंड में इमारतें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, एक इमारत पर खड़े टाइगर अचानक से नीचे छलांग लगाकर हर किसी को हैरान कर देते हैं। इसी के साथ अभिनेता ने फिल्म के टीजर रिलीज की तारीख से भी पर्दा उठा दिया है। 

विज्ञापन


Parineeti Raghav Wedding: चार साल पहले ही परिणीति ने कर दी थी शादी की भविष्यवाणी, खुद को बताया 'ज्योतिषी'
विज्ञापन
विज्ञापन


टीजर रिलीज डेट से उठा पर्दा 

'गणपत: ए हीरो इज बॉर्न' की झलक साझा करते हुए टाइगर श्रॉफ ने कैप्शन के माध्यम से बताया है कि इसका टीजर 27 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। वाशु भगनानी, जैकी भगनानी, दीपशिखा देशमुख और विकास बहल द्वारा निर्मित और विकास बहल के जरिए निर्देशित यह फिल्म 20 अक्टूबर, 2023 को हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में दुनिया भर में रिलीज के लिए तैयार है। 

Parineeti Raghav wedding Live: परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी शुरू, राघव चड्ढा के सिर सज रहा सेहरा

'गणपत' का होगा ट्रिपल क्लैश

टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'गणपत: ए हीरो इज बॉर्न' को बॉक्स ऑफिस पर ट्रिपल क्लैश का सामना करना पड़ेगा। दरअसल, मीजान जाफरी, दिव्या खोसला कुमार, पर्ल वी पुरी और यश दासगुप्ता जैसे कलाकारों से सजी फिल्म यारियां 2 और कंगना रणौत की बहुप्रतीक्षित फिल्म तेजस भी उसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इतना ही नहीं तमिल और तेलुगु फिल्मों की कई अन्य फिल्में जैसे दलपति विजय की 'लियो' और नंदामुरी बालकृष्ण की 'भगवंत केसरी' भी उसी सप्ताह रिलीज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed