फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Gandhi Godse Ek Yudh Director Rajkumar Santoshi gets death threats, files complaint with Mumbai Police

Rajkumar Santoshi: निर्देशक राजकुमार संतोषी को मिली जान से मारने की धमकी, चिट्ठी लिखकर पुलिस से मांगी सुरक्षा

Mon, 23 Jan 2023 09:50 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 23 Jan 2023 09:50 PM IST
सार

फिल्म के निर्देशन के साथ राजकुमार संतोषी ने इसे लिखा भी है। फिल्म में गांधी और गोडसे बीच वैचारिक युद्ध को दिखाने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन
Gandhi Godse Ek Yudh Director Rajkumar Santoshi gets death threats, files complaint with Mumbai Police
राजकुमार संतोषी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर निर्देशक राजकुमार संतोषी अपनी आगामी फिल्म 'गांधी गोडसे: एक युद्ध' से सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसके बाद इस पर विवाद छिड़ गया है। इस बीच डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने फिल्म की रिलीज से पहले अपनी जान को खतरा बताते हुए मुंबई पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। 

विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Ramesh Sippy EXCLUSIVE: ‘मैंने साधनाजी की चप्पलें उठाई हैं, डिंपल को ‘सागर’ में लेने पर खूब आए थे फोन’
विज्ञापन

राजकुमार संतोषी ने पुलिस को लिखी चिट्ठी में कहा- मैं इस पत्र के जरिए आपको बताना चाहता हूं कि फिल्म 'गांधी गोडसे' की रिलीज से पहले हमने 20 जनवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। इसमें व्यवधान डालने की पूरी कोशिश की गई थी। मेरी टीम मुंबई के अंधेरी इलाके में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रही थी, तभी वहां ग्रुप में कुछ लोग पहुंचकर हंगामा करने लगे। जिसकी वजह से इस कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा। इसके बाद भी मुझे कई बार धमकियां मिलीं और फिल्म का प्रमोशन बंद करने को कहा गया। इन घटनाओं के बाद मैं काफी असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। अगर इस पर कोई एक्शन नहीं लिया जाता है तो मुझे और मेरे परिवार पर गंभीर खतरा बना रहेगा। इसलिए मैं कानून के तहत आपसे कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं साथ ही, आपसे यह भी रिक्वेस्ट करता हूं कि मुझे और मेरी फैमिली को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Sharman Joshi: गुजराती फिल्मों में डेब्यू करने को तैयार शरमन जोशी, प्रेग्नेंट पुरुष का निभाएंगे किरदार

बता दें कि फिल्म के निर्देशन के साथ राजकुमार संतोषी ने इसे लिखा भी है। फिल्म में गांधी और गोडसे बीच वैचारिक युद्ध को दिखाने की कोशिश की गई है। इस फिल्म में दीपक अंतानी महात्मा गांधी और चिन्मय मंडलेकर नाथू राम गोडसे के किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 26 जनवरी को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed