फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   gadar 2 actor utkarsh sharma did not want to do acting says I realised I want to be actor after I did theatre

Utkarsh Sharma: 'गदर' में काम करने के बाद भी एक्टर नहीं बनना चाहते थे उत्कर्ष, फिर यूं बढ़ी अभिनय में दिलचस्पी

Fri, 11 Aug 2023 09:23 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 11 Aug 2023 09:23 PM IST
सार

उत्कर्ष शर्मा ने खुलासा किया कि उन्होंने 'गदर' के अलावा बचपन में किसी और फिल्म में काम नहीं किया था, क्योंकि वह कभी अभिनेता नहीं बनना चाहते थे। 

विज्ञापन
gadar 2 actor utkarsh sharma did not want to do acting says I realised I want to be actor after I did theatre
उत्कर्ष शर्मा, सनी देओल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

अभिनेता उत्कर्ष शर्मा इन दिनों अपनी फिल्म 'गदर 2' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म रिलीज हो चुकी है और उत्कर्ष को उनके अभिनय के लिए दर्शकों की भरपूर तारीफ मिली है। इस बीच उत्कर्ष ने अपने फिल्मी करियर से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों का खालसा किया है। उत्कर्ष ने बाल कलाकार के रूप में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उन्होंने इंडस्ट्री में साल 2001 में रिलीज हुई 'गदर' ही कदम रखा था। फिर, बड़े होने के बाद उन्होंने 2018 में 'जीनियस' से डेब्यू किया।

विज्ञापन

पिता की मदद के लिए किया 'गदर' में काम
हाल ही में दिए इंटरव्यू में उत्कर्ष ने खुलासा किया, 'गदर के बाद मैंने बस अपनी स्कूली शिक्षा पर ध्यान केंद्रित किया। एक अभिनेता के रूप में सारा ध्यान आकर्षित करने पर मैं शर्मिंदा था। कॉलेज जाने के बाद मैंने अपने सहपाठियों को यह भी नहीं बताया कि मैंने एक फिल्म में अभिनय किया है।' दिलचस्प बात यह है कि उत्कर्ष ने केवल अपने पिता की मदद के लिए 'गदर' में काम किया था।

Pathaan: मेलबर्न के भारतीय फिल्म महोत्सव में भी छाई 'पठान', शाहरुख खान की फिल्म ने जीता पीपल्स चॉइस अवॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

'गदर' के लिए ऐसे हुए कास्ट
उन्होंने बताया, 'गदर के लिए टीम रातों रात एक बच्चे को कास्ट करना चाह रही थी, क्योंकि वे शूटिंग करना चाहते थे। मेरे पिता निर्देशक अनिल शर्मा को एक खोजने में कठिनाई हो रही थी और तभी अमीषा पटेल ने मेरे पिता से पूछा कि वह मुझे क्यों नहीं लेते, क्योंकि मेरी उम्र भी सही थी।'' हालांकि, जब उनके पिता ने उनकी ओर देखा तो उत्कर्ष का सीधे तौर पर जवाब नहीं था। उन्होंने कहा, ''मैंने उनसे कहा कि मुझे इस सब में कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं क्रिकेट खेलना चाहता था। मुझे यह भी नहीं पता था कि अभिनय क्या होता है, लेकिन जब मैंने अपने पिता को चिंतित देखा तो मैं इसे करने के लिए तैयार हो गया और इस फिल्म के बाद यह मेरे लिए स्कूल वापस जाने जैसा था।''

Vivek Agnihotri: विवेक अग्निहोत्री ने महाभारत को लेकर एस एस राजामौली पर कसा तंज, करण जौहर को भी लिया आडे़ हाथ

विज्ञापन

अभिनय की ओर बढ़ी दिलचस्पी
बचपन से उत्कर्ष की अभिनय में दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन उन्होंने एक समय अभिनेता बनने का मन हुआ। अभिनेता ने इस बारे में खुलासा किया कि कैसे अभिनय के प्रति उनकी दिलचस्पी बढ़ी। जब उन्होंने अपने जीवन में बाद में थिएटर किया तो उन्हें अभिनय के प्रति अपनी पसंद का एहसास हुआ। उत्कर्ष ने कहा, 'एक किशोर के रूप में मुझे मंच पर काम करने का मौका मिला, तब मुझे पता चला कि मुझे ऐसा करने में क्लासिक आनंद मिलता है। ऐसा बहुत कुछ है जो मैं कहना चाहता हूं, लेकिन मैं इसे गायकों के माध्यम से और अन्य लोगों के जीवन के माध्यम से कहना चाहता हूं।

Gadar 2: 'गदर 2' का जलवा बरकरार, राष्ट्रपति भवन में इस दिन रखी जाएगी स्पेशल स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed