G20 Summit 2023: जी20 सम्मेलन की सफलता से झूमा बॉलीवुड, अमिताभ से लेकर अक्षय तक ने पीएम मोदी को दी बधाई
'जी 20 शिखर सम्मेलन' सफलतापूर्वक चल रहा है, जो एक बहुत बड़ी बात है। ऐसे में बॉलीवुड सितारों ने सफल जी20 शिखर सम्मेलन 2023 का जश्न मनाया है और राष्ट्रीय राजधानी में लीडर्स समिट की मेजबानी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली पिछले तीन दिनों से 'जी 20 शिखर सम्मेलन' की गवाह बन रही है। भारत में चल रहे जी20 शिखर सम्मेलन में दुनियाभर के बड़े-बड़े प्रधानमंत्रियों ने शिरकत की, जिनमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, ब्रिटेन के ऋषि सुनक भी शामिल हैं। 'जी 20 शिखर सम्मेलन' सफलतापूर्वक चल रहा है, जो एक बहुत बड़ी बात है। ऐसे में बॉलीवुड सितारों ने सफल जी20 शिखर सम्मेलन 2023 का जश्न मनाया है और राष्ट्रीय राजधानी में लीडर्स समिट की मेजबानी के लिए पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी है।
अक्षय कुमार
शाहरुख खान 'जी20 शिखर सम्मेलन' का जश्न मनाने वाले पहले बॉलीवुड सेलेब्स में से थे। शाहरुख के बाद अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन, अनुपम खेर और अनिल कपूर जैसे सितारों ने भी पीएम मोदी के 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' के दृष्टिकोण की सराहना की। अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य। ऐतिहासिक जी20 शिखर सम्मेलन को चिह्नित करने का यह कितना शानदार तरीका है। भारत के नेतृत्व ने साबित कर दिया है वसुधैव कुटुंबकम नई विश्व व्यवस्था की वास्तविकता है। गौरवान्वित भारतीयों के रूप में, हम आज अपना सिर ऊंचा रखते हैं। धन्यवाद मोदी जी... उन सभी को धन्यवाद जिन्होंने हमें दुनिया के शीर्ष पर होने का एहसास कराया। जय हिंद, जय भारत।'
One Earth, One Family, One future. What a splendid way to mark a historic #G20Summit. Bharat’s leadership has proved that Vasudhaiva Kutumbakam is the reality of the new world order.
— Akshay Kumar (@akshaykumar) September 10, 2023
As proud Indians, we hold our heads high today. Thank you Modi ji…thanks everyone who made us… https://t.co/76tc2D93OJ
अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी नव-स्थापित भारत मंडपम अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-कन्वेंशन सेंटर में हुई जी20 की 18वीं बैठक पर खुशी जताई और लिखा, 'जी20.. भारत का गर्व। विश्व में सबसे आगे एक क्वांटम छलांग! भारत माता की जय।'
अक्सर प्रधानमंत्री मोदी की तारीफों के पुल बांधने वाले अभिनेता अनुपम खेर ने भी इस मौके को जाने नहीं दिया। अभिनेता ने भारत में आयोजित पहले शिखर सम्मेलन के बारे में अपने विचार व्यक्त किए और एक्स पर लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी! जी20 भारतसमिट के सफल आयोजन के लिए भारत सरकार को और खास आपको बहुत-बहुत बधाई। आपने 140 करोड़ भारतवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। आपने सादगी, नम्रता से सबको दिखाया कि कैसे अब भारत विश्व का नेतृत्व करने की भावना रखता है। दो दिवसीय कार्यक्रम इतनी गरिमा, शालीनता और सटीकता के साथ आयोजित किया गया था! हमें यह महसूस कराने के लिए धन्यवाद बहुत गर्व है। जय भारत!'
आदरणीय प्रधान मंत्री @narendramodi जी! #G20BharatSummit के सफल आयोजन के लिए भारत सरकार को और ख़ासकर आपको बहुत बहुत बधाई।आपने 140 करोड़ भारतवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है! आपने सादगी, दृढ़ता और नम्रता से सबको दिखा दिया की कैसे अब भारत विश्व का नेतृत्व करने की क्षमता रखता… https://t.co/MfBdJqinR3
— Anupam Kher (@AnupamPKher) September 10, 2023
अपनी फिट बॉडी और शानदार अभिनय के लिए चर्चा में रहने वाले अनिल कपूर ने भी जी20 शिखर सम्मेलन के लिए पीएम मोदी को बधाई दी और एक्स पर लिखा, 'जी20 शिखर सम्मेलन में भारत का नेतृत्व जबरदस्त सफल रहा है और मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को दुनिया भर के लोगों के भविष्य के लिए उनके अथक प्रयासों के लिए बधाई देना चाहता हूं।'
India's leadership at the G20 Summit has been a tremendous success and I'd like to congratulate H'ble PM @narendramodi ji for his tireless efforts in pursuit of a brighter future for people worldwide! #ProudIndian 🇮🇳🙏🏻 https://t.co/E5whbsntok
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) September 10, 2023