फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   FWICE workers protest outside filmcilty in Mumbai

सैलरी को लेकर हड़ताल पर FWICE के वर्कर्स, ठप्प हो सकती है फिल्मों की शूटिंग

Thu, 17 Aug 2017 11:58 AM IST
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना
amarujala.com, presented by : शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 17 Aug 2017 11:58 AM IST
विज्ञापन
 FWICE workers protest outside filmcilty in Mumbai
प्रदर्शन
काफी समय से अंदर पनपता गुस्सा उस समय फूट पड़ा जब 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने' (FWICE) के कर्मचारियों ने मुंबई में फिल्मसिटी के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने न केवल जमकर नारेबाजी की बल्कि फिल्मसिटी में आने वाले कलाकारों की गाड़ियां भी रोकीं। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों की मांग है कि उनकी सैलरी में न केवल इजाफा किया जाए बल्कि उनकी शिफ्ट भी 8 घंटे की फिक्स की जाए। अगर उनसे 8 घंटे से ज्यादा काम कराया जाता है तो ओवरटाइम भी दिया जाए। इसके साथ ही टॉयलेट की समस्या का समाधान निकाला जाए और समय पर अच्छा खाना मुहैया कराया जाए। 
विज्ञापन


पढ़ें- खर्चे के लिए ये काम कर रहीं करिश्मा कपूर, हर साल कमाती हैं 72 करोड़ रुपए
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि ये प्रदर्शन इतना उग्र हो गया था कि मुंबई पुलिस को बीच में हस्तक्षेप करना पड़ा। वहीं इस प्रदर्शन को लेकर FWICE के सेक्रेटरी दिलीप पिटवा का कहना है कि कर्मचारी जो भी मांग कर रहे हैं वो जायज है और उस पर सुनवाई जल्द से जल्द होनी चाहिए।अगर उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं हुई तो ये प्रदर्शन जारी रहेगा और इसका असर फिल्मसिटी में चल रही शूटिंग पर भी पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed