सिने कर्मचारी माने, फिल्मों की शूटिंग से संकट टला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्पलोइज (एफडब्लूआईसीई) की हड़ताल के चलते कई बड़ी फिल्में की शूटिंग आज सुबह रोक दी गई। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक एफडब्लूआईसीई के अध्यक्ष कमलेश पांडे ने ये बताया है।
कमलेश पांडे ने बताया कि हडताल में ज्यादातर निर्माता और सितारे हमारा साथ दे रहे हैं। उन्होने बताया कि हैदराबाद, कोचि और देश के कई दूसरे हिस्सो में फिल्मों की शूटिंग रोक ही गई। उनका कहना है कि शाहरुख, आमिर, अमिताभ बच्चन और संजय लीला भंसाली ने उन्हे समर्थन दिया है।
जिन फिल्मों की शूटिंग सुबह रोकी गई। उनमें कई बड़े नाम शामिल हैं। शाहरूख खान की दिलवाले, रितिक रोशन की मोहनजोदडो, रणवीर सिं और दीपिका की बाजीराव मस्तानी की शूटिंग को रोका गया। लेकिन बाद में निर्माताओं और कर्मचारियों की मीटिंग के बाद शूटिंग शुरू हो गई।
ये मांग कर रहे हैं एफडब्लूआईसीई के कर्मचारी
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडियन सिने एम्पलोइज (एफडब्लूआईसीई) के अध्यक्ष कमलेश पांडे के अनुसार कर्मचारी अपने हकों की लड़ाई के लिए हड़ताल पर गए। उन्होने बताया कि शूटिंग के दौरान 8 घंटे से ज्यादा की शिफ्ट नहीं होनी चाहिए। लेकिन ये 12 घंटे की है।
कमलेश ने बताया कि शिफ्ट के घंटे घटाने के बजाय और बढ़ाकर 16 करने की कोशिश की जा रही है। इसको बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होने बताया कि टीवी की शूटिंग के के लिए 12 घंटे पर वो राजी हैं। लेकिन फिल्म की शूटिंग के लिए ये बेहद मुश्किल है।
कमलेश ने बताया कि कुछ लोगों ने फिल्म की शूटिंग नहीं रोकी थी, वो भी हमें समर्थन कर रहे हैं। माना जा रहा है कि एफडब्लूआईसीई की हड़ताल से निर्माताओं को भारी नुकासान हो सकता है। खासकर उन फिल्मों को जो इस समय फ्लोर पर हैं और जिनकी रिलीज की तारीख भी तय हो चुकी है।
इस सब को देखते हुए एफडब्लूआईसीई के कर्मचारियों को मना लिया गया। जिसके बाद शूटिंग शुरू हो गई। कमलेश पांडे ने बताया कि हमें अपनी मांगों को लेकर निर्माताओं से विचार का भरोसा मिला है। जिसके बाद हड़ताल खत्म कर दी गई।