फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Freedom At Midnight web series: Dominique Lapierre and Larry Collins book to be made in a web series by sony liv in the direction of nikhil advani

Freedom At Midnight: ओटीटी पर आएगी विभाजन के समय की दर्दनाक कहानी, जानिए कब और कहां आएगी यह वेब सीरीज  

Thu, 16 Jun 2022 03:46 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 16 Jun 2022 03:46 PM IST
सार

स्टूडियोनेक्स्ट और एम्मे एंटरटेनमेंट ने 74 सला पहले हुई इस घटना पर 'फ्रीडम एट मिडनाइट' नामक वेब सीरीज बनाने का एलान कर दिया है। यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म 'सोनी लिव' पर स्ट्रीम की जा सकेगी।

विज्ञापन
Freedom At Midnight web series:  Dominique Lapierre and Larry Collins book to be made in a web series by sony liv in the direction of nikhil advani
फ्रीडम एट मिडनाइट - फोटो : social media

विस्तार

विभाजन, भारतीय इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक है। इस घटना की वजह से छूटे घरों का दर्द आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। इस घटना को कई बार सिनेमा के चश्मे से दर्शकों को दिखाया गया है और अब एक बार फिर इस घटना के निर्णायक क्षणों को पर्दे पर लाने की तैयारी की जा रही है। स्टूडियोनेक्स्ट और एम्मे एंटरटेनमेंट ने 74 साल पहले हुई इस घटना पर 'फ्रीडम एट मिडनाइट' नामक वेब सीरीज बनाने का एलान कर दिया है। यह वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म 'सोनी लिव' पर स्ट्रीम की जा सकेगी।

विज्ञापन

सोनी लिव की यह नॉन फिक्शनल सीरीज डोमिनिक लैपिएरे और लैरी कॉलिन्स की  एक बुक पर आधारित है। 'फ्रीडम एट मिडनाइट' एक राजनीतिक थ्रिलर ड्रामा है, जो 1947 में हुई कई महत्वपूर्ण घटनाओं और उनसे जुड़े लोगों के बारे में बताएगी, जिन्होंने हमारे देश की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस आगामी सीरीज को मशहूर बॉलीवुड फिल्म 'कल हो ना हो' के निर्देशक निखिल आडवाणी को-प्रड्यूस करेंगे। इसकी कहानी अभिनंदन गुप्ता, अदितिया कारेंग दास और गुनदीप कौर ने लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस सीरीज के बारे में सोनी लिव के प्रमुख दानिश खान का कहना है कि 'हमारा लक्ष्य इतिहास की अनकही कहानियों को सबके सामने लाना है। 1947 से लेकर आज तक, भारत में कई ऐतिहासिक घटनाएं हुई हैं,जो हमारे भविष्य को संवारने के लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। देश की आजादी के संघर्ष की यह एक ऐसी ही कहानी है। हमें खुशी है कि स्टूडियो नेक्स्ट और एम्मे एंटरटेनमेंट इस दिलचस्प सीरीज को बनाने के लिए साथ आ रहे हैं। मैं निखिल और उनकी प्रतिभाशाली टीम के साथ इस पर काम शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed