फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Four major broadcasters comeback on DD Free Dish

लौट के ये चैनल फिर डीडी फ्री डिश पर आए, समझ आई ग्रामीण भारत के दर्शकों की ताकत

Fri, 05 Jun 2020 09:14 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 05 Jun 2020 09:14 AM IST
विज्ञापन
Four major broadcasters comeback on DD Free Dish
डीडी फ्री डिश - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी चैनल स्टार उत्सव, कलर्स रिश्ते, जी अनमोल, जी अनमोल सिनेमा और सोनी पल एक बार फिर से डीडी फ्री डिश पर वापसी कर रहे हैं। भारत में सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनियों स्टार इंडिया, वायाकॉम 18, जी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के यह सभी चैनल सब्सक्रिप्शन आधारित चैनल बनने की आशा में डीडी फ्री डिश से अलग हो गए थे। लेकिन यह चैनल इस प्लेटफॉर्म से अलग होने के बाद ब्रॉडकास्टरों की आशाओं पर खरे नहीं उतर पाए। आखिरकार इन्हें फिर से इसे प्लेटफॉर्म पर वापस आना पड़ रहा है।

विज्ञापन


अब यह पांचों चैनल 10 जून 2020 से लेकर 31 मार्च 2021 तक के समय में इसी प्लेटफॉर्म पर अपने आधार मूल्य पर बने रहेंगे। चैनल की कंपनियों ने इन चैनलों को 1 मार्च 2019 को डीडी फ्री डिश के प्लेटफॉर्म से हटा लिया था। लेकिन ट्राई के नए टैरिफ प्लान जारी करने के अनुसार इन चैनलों को सब्सक्रिप्शन पर आधारित चैनलों वाली श्रेणी में जगह नहीं मिली। बाकी चैनलों के साथ इन चैनलों को 10 पैसे से लेकर एक रुपये तक के मूल्य पर किसी भी प्लेटफॉर्म पर जगह मिल रही थी। साथ ही इन चैनलों के दर्शकों की संख्या में भी भारी गिरावट आई थी।

विज्ञापन

Four major broadcasters comeback on DD Free Dish
चैनल - फोटो : सोशल मीडिया

जिस समय यह चैनल डीडी फ्री डिश का हिस्सा थे, उस समय भारत के ग्रामीण इलाकों में इन्हें खूब देखा जाता था। लेकिन, पिछले साल से जब इन चैनलों को इस प्लेटफॉर्म से बाहर कर लिया गया, उसके बाद से इनके दर्शकों की संख्या में लगभग 95 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। जब इन चैनलों के दर्शक कम हो गए तो चैनलों को विज्ञापन मिलने में भी कठिनाइयां होने लगीं। इस वजह से इन चैनलों की कंपनियों को भारी घाटा सहना पड़ा है। अब फिर से डीडी फ्री डिश के साथ आकर यह चैनल अपना खोया सम्मान पाने की कोशिश करेंगे। कंपनियों को आशा है कि कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन का फायदा इस वक्त इन चैनलों को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed