फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   four films in first friday of 2013

'दबंग 2' को टक्कर देने कल आ रहीं यह फिल्में

Thu, 03 Jan 2013 02:38 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 03 Jan 2013 02:38 PM IST
विज्ञापन
four films in first friday of 2013

नए साल के पहले शुक्रवार को एक तरह से फिल्मों की बारिश होगी। चार जनवरी को पड़ने वाले साल के पहले शुक्रवार में चार फिल्में रिलीज हो रही हैं यह अलग बात है कि इनमें से कोई भी फिल्म बड़े बैनर या बड़ी स्टारकॉस्ट की नहीं है। रिलीज हो रहीं चार फिल्मों में सबसे बड़ी फिल्म 'टेबल नंबर 21' है। आदित्य दत्त निर्देशित इस थ्रिलर फिल्म में राजीव खंडेलवाल और परेश रावल की मुख्य भूमिका है। फिल्म की कहानी गोपनीय रखी गई है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रिलीज हो रही यह दोनों फिल्में 'दबंग 2' को टक्कर दे पाती हैं या नहीं।

विज्ञापन


 रिलीज हो रही दूसरी फिल्म 'राजधानी एक्सप्रेस' है। टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस इस फिल्म के जरिए हिंदी फिल्मों में अपना डेब्यू कर रहे हैं। आतंरिक आतंकवाद के ताने-बाने पर बुनी गई इस फिल्म में लिएंडर पेस के अलावा जिमी शेरगिल भी प्रमुख भूमिका में होंगे। फिल्म का निर्देशन अशोक कोहली ने किया है। रिलीज हो रही तीसरी फिल्म 'देहरादून डायरी' है। इस फिल्म में शेखर सुमन के बेटे अध्य्यन सुमन मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म को जेसिका हत्याकांड से प्रेरित बताया जा रहा है। यह फिल्म बहुत ही कम मल्टीप्लेक्सों में दिखेगी।
विज्ञापन


 रिलीज हो रही चौथी फिल्म 'मेरी शादी कराओ' है। दिलेर मेहंदी ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। गुरुदीप मेहंदी के अलावा फिल्म के बाकी सभी कलाकार नए हैं। यह फिल्म सिर्फ बड़े शहरों के कुछ मल्टीप्लेक्सों में बहुत ही सीमित शो में दिखेगी। इन चार नई फिल्मों के बावजूद 21 दिसंबर को रिलीज हुई फिल्म 'दबंग 2' चलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed