फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Former Cbfc president Pahlaj Nihlani Talk About Smriti Irani And Bjp Government

फिल्म में लगे 20 कट से भड़के पहलाज निहलानी, अब स्मृति ईरानी पर लगाए गंभीर आरोप

Sun, 11 Nov 2018 03:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Nov 2018 03:42 PM IST
विज्ञापन
Former Cbfc president Pahlaj Nihlani Talk About Smriti Irani And Bjp Government
Smriti Irani, Pahlaj Nihlani - फोटो : SOCIAL MEDIA
सेंसर बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पहलाज निहलानी इन दिनों अपनी फिल्म 'रंगीला राजा' को लेकर परेशान हैं। पहलाज का कहना है कि सेंसर बोर्ड ने उनकी फिल्म 'रंगीला राजा' निर्धारित समय पर नहीं देखी इस वजह से फिल्म तय समय यानी कि 8 नवंबर को रिलीज नहीं हो पाई।
विज्ञापन


NBT में छपी खबर के मुताबिक पहलाज निहलानी ने मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर कई बड़े खुलासे किए हैं। पहलाज निहलानी ने कहा- सेंसर बोर्ड के नए अफसर राजनीतिक पार्टियों वाले लोग हैं, जिन्हे फिल्म देखने का कोई अनुभव-जानकारी नहीं है। तमाम ऐसे सीन हैं, जिन्हे बिना सोचे समझे कट किया गया है। 'वीरे दी वेडिंग', 'स्त्री', 'मनमर्जियां' जैसी तमाम डबल मीनिंग फिल्मों को सेंसर ने बड़ी आसानी से पास कर दिया है और मेरी फिल्म को लेकर उन्हें समस्या है। 
विज्ञापन

Former Cbfc president Pahlaj Nihlani Talk About Smriti Irani And Bjp Government
पहलाज निहलानी
निहलानी ने बताया, मैंने जब सरकार के खिलाफ जाकर फिल्म उड़ता पंजाब को सर्टिफिकेट दे दिया तो मुझे बोर्ड से निकाल दिया गया। मुझे सरकारी लोगों ने उड़ता पंजाब को सेंसर सर्टिफिकेट देने से रोक रखा था। इतना ही नहीं निहलानी ने बताया होम मिनिस्ट्री ने कहा था कि अपने रिस्क पर बजरंगी भाईजान को सेंसर सर्टिफिकेट देना, मेरी सूझ-बूझ की वजह से सलमान की फिल्म रिलीज़ हुई और सुपरहिट हुई।
इतना ही नहीं निहलानी ने इस इंटरव्यू में स्मृति ईरानी पर भी निशाना साधा। निहलानी ने कहा, 'मधुर भंडारकर की फिल्म 'इंदु सरकार' के दौरान स्मृति ईरानी ने मुझे कहा था कि इंदु सरकार में आपातकाल की कहानी है, यह कहानी लोग देखेंगे तो सरकार का फायदा होगा, आप इस फिल्म को बिना देखे ही सर्टिफिकेट दे दो। मैंने स्मृति को साफ कहा कि बिना फिल्म देखे अगर सर्टिफिकेट देना है तो आप दो... मैं नहीं दूंगा। 

Former Cbfc president Pahlaj Nihlani Talk About Smriti Irani And Bjp Government
पहलाज निहलानी
फिल्म का नाम ‘रंगीला राजा’ है। इस फिल्म में विजय माल्या के देश और विदेश में किए गए फ्रॉड और उनकी जीवनशैली को दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा। फिल्म में विजय माल्या का किरदार निभा रहे है गोविंदा। निहलानी और गोविंदा ने 31 साल पहले फिल्म 'इल्जाम' में साथ काम किया था। इस फिल्म में गोविंदा के साथ तीन नई एक्ट्रेसेस डेब्यू कर रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed