बिग बॉस कंटेस्टेंट रहीं चैत्रा कोटूर ने की आत्महत्या की कोशिश, कुछ दिनों पहले ही हुई थी शादी
कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्रियों में से एक और कन्नड़ बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकीं चैत्रा कोटूर (Chaitra Kotoor) ने खुदखुशी करने की कोशिश की है। उन्होंने अपने घर पर ही फिनायल पीकर जान लेने की कोशिश की। घटना के तुरंत बाद ही चैत्रा को अस्पताल ले जाया गया है और अभी उनरी हालत स्थिर बताई जा रही है।
बता दें कि कुछ समय पहले ही चैत्रा ने मंड्या के कारोबारी नागार्जुन से शादी की थी। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नागार्जुन का परिवार शादी के लिए तैयार नहीं था और उन्होंने चैत्रा को भी नहीं स्वीकारा था और दोनों की शादी टूट गई थी। इसपर चैत्रा के पति नागार्जुन का कहना है कि कुछ लोगों के मजबूर करने के बाद उन्होंने चैत्रा से अपनी मर्जी के खिलाफ शादी की थी।
हाल ही में नागार्जुन और चैत्रा (Chaitra Kotoor) की शादी की फोटो सामने आई थी, जो खूब वायरल हुई थी। तस्वीरों में दोनों शादी के बाद मंदिर में खड़े नजर आ रहे थे। चैत्रा, नागार्जुन के साथ लंबे वक्त से रिलेशन में थीं। इस शादी के दौरान चैत्रा के परिवार वाले भी मौजूद थे और शादी बेहद साधारण तरीके से ही की गई थी।
शादी के बाद जब चैत्रा नागार्जुन के घर गईं तो उन्हें अंदर नहीं घुसने दिया और बदसलूकी भरा बर्ताव किया गया। बाद में घरवालों ने दोनों को घर से बाहर निकाल दिया और यह भी कहा कि उनकी शादी अमान्य है। हम इस शादी को नहीं मानते। चैत्रा ने यह सारी बातें खुद पुलिस को दिए अपने बयान में बताई हैं। इसके साथ ही चैत्रा ने बताया कि नागार्जुन शादी को लगातार आगे के लिए टाल रहा था। बाद में चैत्रा के घरवालों और समाज के लोगों के समझाने के बाद शादी के लिए तैयार हुए थे।