VVAN Teaser Release: 'वीवन' का खौफनाक टीजर हुआ रिलीज, दिखेगी जंगल की पौराणिक और रहस्यवाद कहानी
VVAN - Force of the Forrest: निर्माता एकता कपूर की आगामी पौराणिक कथाओं और रहस्यवाद से भरपूर फिल्म वीवन का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसमें खौफनाक जंगल के बीच एक महिला मशाल लिए दौड़ती नजर आई।
विस्तार
वीवन के टीजर की शुरुआत में एक महिला लाल रंग की साड़ी में कार से उतरती है और दौड़ती हुई जंगल की ओर जाती है। दौड़ते हुए उसके पैर में कांटा चुभ जाता है और उसके पैर खून में सन जाता है, लेकिन वह फिर भी नहीं रुकती और दौड़ती रहती है। इसके बाद वह जंगल में एक दीया जलाती है और आगे बढ़ती है। जहां लिखा होता है 'चेतावनी सूर्यास्त के बाद जंगल में प्रवेश वर्जित है'.. यह पढ़कर उसकी आंखें खौफ से भर जाती हैं और वह हाथ में मशाल लिए आगे जंगल के बीच दौडती नजर आती है और फिर वह जंगल मानो जाग जाता है, क्योंकि आखिर में जंगल की दो लाल रंग की आंखें दिखाई जाती हैं। मुंह ढके यह औरत कौन है, इसका खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन इसके टीजर के बीच में तमन्ना भाटिया का नाम जरूर सामने आया।
A post shared by Balaji Motion Pictures (@balajimotionpictures)
एकता कपूर ने वीवन के टीजर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'भारतीय पौराणिक कथाओं और रहस्यवाद पर आधारित, 'वीवन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' इतिहास और लोककथाओं के पन्नों से सीधे एक कहानी सामने लाता है। आपका स्वागत करते हुए खुशी हो रही है तमन्ना भाटिया इस शक्तिशाली कथा के लिए — अपने आप में एक ताकत, जो पहले कभी नहीं देखी गई स्क्रीन पर कमान संभालने के लिए तैयार है। इस फिल्म को अरुणाभ कुमार और दीपक मिश्रा मिलकर निर्शित करेंगे। यह फिल्म 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।