फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   five special couple in bollywood

क्या खास है फिल्म इंडस्ट्री की इन पांच जोड़ियों में?

Tue, 28 May 2013 08:56 AM IST
रोहित मिश्र
रोहित मिश्र Updated Tue, 28 May 2013 08:56 AM IST
विज्ञापन
five special couple in bollywood

बॉलीवुड में आपने ऐसे पति और पत्नी की जोड़ियां खूब देखी होंगी जो अभिनय के क्षेत्र में हैं। पर हम आपको कुछ ऐसी जोड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिनेमा के 100 सालों के इतिहास में गिनती की हुई हैं।

विज्ञापन


हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे हसबैंड-वाइफ की जोड़ियां बहुत कम बनी हैं जिसमें दोनों ही फिल्म निर्देशक हों। ऐसा चलन इंडस्ट्री में अभी-अभी दिखना शुरू हुआ है।
विज्ञापन


निर्देशन की कमान संभालने वाली इन जोड़ियों में से कोई पति सफल है तो कोई पत्नी।

आमिर खान-किरण राव

इसे फिल्मों का सबसे सफल फेयर कहा जाना चाहिए। इन दोनों ने ही निर्देशन के क्षेत्र में हाथ आजमाया है। आमिर खान निर्देशित फिल्म 'तारे जमीं पर' न सिर्फ हिट हुई है बल्कि इसे अच्छी फिल्मों में भी शुमार किया जाता है। आमिर आगे भी निर्देशन करने का संकेत दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आमिर खान की पत्नी किरण राव ने 'लगान' फिल्म में असिस्टेंट डायरेक्टर से अपनी शुरुआत की थी। उन्होंने 'साथिया', 'मानसून वेडिंग', और 'स्वदेश' में भी यही भूमिका निभायी।

इसके बाद किरण ने 'धोबी घाट' फिल्म खुद निर्देशित की। अब उन्होंने फिल्म निर्माण के लिए आमिर से अलग होकर एक बैनर शुरू किया है।

केतन मेहता और दीपा शाही

केतन मेहता और दीपा शाही की जोड़ी की भी यही खासियत है। केतन और दीपा दोनों ही फिल्म निर्माण से जुड़े हुए हैं। हालांकि दीपा ने अपने कैरियर की शुरुआत बतौर एक्टर की थी लेकिन वह बाद में निर्देशन की ओर मुड़ गयीं।

केतन मेहता ने 'मंगल पांडेय', 'माया मेमसाहब', 'मिर्च मसाला' के अलावा अन्य फिल्में भी निर्देशित की हैं। दीपा शाही अब तक 'तेरे मेरे फेरे' फिल्म निर्देशित कर चुकी हैं।

इसके अलावा उन्होंने 'ओह डार्लिंग ये इंडिया है' फिल्म की पटकथा भी लिख थी।

आर बाल्की के साथ गौरी शिंदे

निर्देशक आर बाल्की की पत्नी गौरी शिंदे हैं। पति और पत्नी दोनों ही कैमरे के पीछे महारत रखते हैं। आर बाल्की ने 'चीनी कम' और 'पा' जैसी चर्चित और सफल फिल्में बनायी हैं।

उनकी पत्नी गौरी शिंदे के खाते में अभी सिर्फ एक ही फिल्म 'इंगलिश- विंगलिश' ही है चूंकि यह फिल्म सफल हुई है इसलिए यह निश्चित है कि वह आगे भी फिल्में बनाएंगी।

फराह खान और शिरीष कुंदर

फराह खान और शिरीष कुंदर दोनों ही फिल्म मेकिंग से जुड़े हुए हैं। बाकी जोड़ियों से उलट यहां फराह खान अपने पति की तुलना में ज्यादा सफल हैं।

फराह अब तक 'मैं हूं न', 'ओम शांति ओम', 'तीस मार खां' जैसी सफल फिल्म दे चुकी हैं।

एक फिल्म निर्देशक के रूप में शिरीष का कैरियर दो फिल्मों का है। शिरीष की दोनों ही फिल्में 'जानेमन' और 'जोकर' सफल नहीं रही हैँ। लेकिन एक फिल्म एडीटर के रूप में उनकी सफल फिल्मों की लंबी लिस्ट है।

महेश भट्ट और सोनी

महेश भट्ट और उनकी पत्नी सोनी राजदान की जोड़ी भी ऐसी ही एक क्रिएटिव जोड़ी है। कई सफल फिल्में का निर्देशन और निर्माण करने वाले महेश भट्ट की पत्नी सोनी भी निर्देशन के क्षेत्र में हाथ आजमा चुकी हैं।


सोनी राजदान ने 2005 में प्रदर्शित फिल्म 'नजर' का निर्देशन किया था। यह फिल्म बहुत सफल नहीं रही थी। सोनी ने इस फिल्म के जरिए पाक अभिनेत्री मीरा को बॉलीवुड में मौका दिया था।

इसके पहले सोनी भट्ट कैंप की कई फिल्मों में ऐक्टिंग कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed