{"_id":"0d449fa0-5562-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"first-poster-of-the-film-3g-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"रहस्यमयी है '3जी' फिल्म का पहला पोस्टर ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रहस्यमयी है '3जी' फिल्म का पहला पोस्टर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 03 Jan 2013 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 मार्च को रिलीज हो रही फिल्म '3जी' का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। यह फिल्म 15 मार्च को रिलीज हो रही है। फिल्म का निर्देशन विजॉय नांबियार कर रहे हैं। फिल्म में नील नीतिन मुकेश मुख्य भूमिका में होंगे। उनके साथ इस फिल्म में सोनल चौहान होंगी। फिल्म का पोस्टर रहस्यमयी अंदाज में दिखाया गया है। इस पोस्टर में थ्रीडी की झलक मिल रही है। इस फिल्म को क्राइम सस्पेंस बताया जा रहा है।
विज्ञापन
'गेम' फिल्म के बाद नील नितिन मुकेश की यह अगली फिल्म होगी। इस फिल्म की शूटिंग फिजी में हुई है। जल्द ही इस फिल्म के ट्रेलर टीवी और मल्टीप्लेक्सों में दिखेंगे। 15 मार्च को जब स्कूल और कॉलेजों की परीक्षाएं चल रहीं होंगी तब यह देखना रोचक होगा कि यह फिल्म युवाओं को मल्टीप्लेक्स की तरफ कितना खींच पाती है। बड़ी फिल्में आमतौर पर मार्च के महीने में रिलीज नहीं होती हैं।
विज्ञापन