फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   first look of subhash ghai kaanchi

देखिए सुभाष घई की फिल्म की पहली झलक

Fri, 07 Mar 2014 02:48 PM IST
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो Updated Fri, 07 Mar 2014 02:48 PM IST
विज्ञापन
first look of subhash ghai kaanchi

सुभाष घई की नई फिल्म 'कांची' का पहला लुक जारी हो गया है। कांची में सुभाष घई की झलक देखने को मिल रही है।

विज्ञापन


बीते डेढ़ दशक से हिट फिल्म का इंतजार कर रहे सुभाष घई एक बार फिर दर्शकों के बीच आने को तैयार हैं। उनकी फिल्म है ‘कांचीः द अनब्रेकेबल’। घई की इस फिल्म में उनकी अन्य फिल्मों की तरह ही संगीत की बड़ी भूमिका होगी।

घई ने इस फिल्म का पोस्टर और ट्रेलर जारी किया। ‘कांची’ गांवों में रहने वाली एक मासूम और खूबसूरत लड़की की कहानी है जो ताकतवर लोगों के खिलाफ न्याय की लड़ाई लड़ती है।
विज्ञापन


 subhash ghai
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीषा कोइराला और महिमा चौधरी जैसी हीरोइनों के लॉन्च करने वाले घई मिष्टी नाम की हीरोइन को लॉन्च कर रहे हैं। ‘म’ नाम से घई का प्यार एक बार फिर जग-जाहिर हुआ है।


‘कांची’ में ऋषि कपूर, मिथुन चक्रवर्ती, कार्तिक आर्यन, चंदन रॉय सान्याल और ऋषभ सिन्हा भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं। यह फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में लगेगी।

उल्लेखनीय है कि घई की बॉक्स ऑफिस पर आखिरी कामयाब फिल्म ‘ताल’ (1999) थी। लेकिन उसके बाद ‘यादें’, ‘किसना’, ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ और ‘युवराज’ जैसी फिल्मों में वह फ्लॉप हुए और दर्शकों के दिमाग से उनके नाम का जादू उतर गया।

यह देखना होगा कि नई पीढ़ी के निर्देशकों के बीच 69 साल के हो चुके सुभाष घई कमाल दिखा पाते हैं या नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed