देखिए दो चर्चित फिल्मों के पहले पहले पोस्टर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक रोशन और कैटरीना कैफ की चर्चित फिल्म बैंग बैंग का फर्स्ट लुक आ गया है। इस फिल्म में इन दोनों के बीच अच्छी केमेस्ट्री देखने को मिल रही है।
यह फिल्म हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज और कैमरन डियाज की फिल्म 'डे एंड नाइट' का रीमेक है। इससे पहले रितिक और कैटरीना की जोड़ी फिल्म 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' में एक साथ देखी गई थी।
अनुष्का की फिल्म का लुक भी
अनुष्का शर्मा प्रोड्यूसर भी बन गईं हैं। बतौर प्रोड्यूसर उनकी पहली फिल्म एनएच 10 का फर्स्ट लुक भी जारी हो गया है। फिल्म में अनुष्का के साथ नील भूपलाम मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की ज्यादातर शूटिंग जोधपुर में की गई है। फिल्म के निर्देशक नवदीप सिंह हैं. नवदीप इससे पहले 'मनोरमा सिक्स फीट अंडर' बना चुके हैं।