फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   first look of badlapur

चौंकाने वाले हैं सोनम और वरूण की फिल्मों के फर्स्ट लुक

Sat, 29 Nov 2014 03:11 PM IST
Updated Sat, 29 Nov 2014 03:11 PM IST
विज्ञापन
first look of badlapur

फिल्म खूबसूरत में अपने लुक से काफी तारीफें बटोरने वाली सोनम कपूर की अगली फिल्म 'डॉली की डोली' का फर्स्ट लुक लॉन्च हो गया है और इसमें सोनम एक बेहद मॉडर्न दुल्हन जैसे गेट अप में नजर आ रही है।

विज्ञापन


इस फिल्म में सोनम एक ठगी महिला का किरदार निभा रही है, और फिल्म के पहले पोस्टर में भी उनके किरदार की काफी झलक दिख रही है। फर्स्ट लुक में वह लहंगे के ऊपर लेदर की जैकेट में हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक फेसबुक के आधिकारिक पेज पर लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन


इस फिल्म का निर्माण अरबाज खान खान ने किया है जिसमें सोनम के साथ-साथ 'फुकरे' के पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा और राजकुमार राव भी नजर आएँगे। अभिषेक डोगरा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 6 फरवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौंकाने वाला है बदलापुर का फर्स्ट लुक

first look of badlapur

डॉली की डोली के साथ वरूण धवन की चर्चित फिल्म बदलापुर का भी फर्स्ट लुक पोस्टर जारी हो गया है। इस फ़िल्म में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, हुमा कुरैशी, यामी गौतम, दिव्या दत्ता और राधिका आप्टे मुख्य भूमिकाओं में हैं।

फ़िल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर काफी अलग है। इस पोस्टर में दो लोगों को एक रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म के अपोजिट साइड पर खड़े दिखाया गया है। खबरें हैं कि इस फिल्म में वरूण्‍ा दाढ़ी में दिखेंगे। उनकी भूमिका भी गंभीर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed