फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   First Lata Deenanath Mangeshkar Award 2022 recipient PM Narendra Modi donated award amount of one lakh rupees to PM Cares Fund

PM Cares: पीएम केयर्स फंड में जाएगा प्रधानमंत्री को मिला इनाम, लता मंगेशकर अवॉर्ड में दिए गए थे एक लाख रुपये

Thu, 26 May 2022 10:09 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 26 May 2022 10:09 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लता दीनानाथ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, साथ ही ट्रस्ट की तरफ से उन्हें एक लाख रुपये नगद राशि भी प्रदान की गई थी। अब इस राशि को पीएम केयर्स फंड में दान करने का फैसला किया गया है।

विज्ञापन
First Lata Deenanath Mangeshkar Award 2022 recipient PM Narendra Modi donated award amount of one lakh rupees to PM Cares Fund
पीएम मोदी पुरस्कार स्वीकार करते हुए। - फोटो : ANI

विस्तार

पंडित दीनानाथ मंगेशकर की पुण्यतिथि पर स्वर कोकिला लता मंगेशकर की याद में लता दीनानाथ पुरस्कार का आयोजन किया गया था और सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस सम्मान के साथ ही पीएम मोदी को साथ में एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया था, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसी धर्मार्थ संस्थान को दान करने का अनुरोध किया था। इसके बाद अब इस रकम को ट्रस्ट की तरफ से पीएम केयर्स फंड में दान करने का फैसला किया गया है। इसकी जानकारी दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर के द्वारा दी गई है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने पत्र लिख किया था अनुरोध
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गायिका लता मंगेशकर के भाई हृदयनाथ मंगेशकर को पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि पुरस्कार के साथ मिले 1 लाख रुपये को चैरिटी के लिए दे दिया जाए। ताकि उस राशि का उपयोग दूसरों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए किया जा सके। इसके अलावा पीएम मोदी ने इस सम्मान के लिए मंगेशकर परिवार का आभार व्यक्त किया और साथ ही पत्र के जरिए लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि भी दी थी।
विज्ञापन


हृदयनाथ मंगेशकर ने ट्वीट कर दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी के अनुरोध के बाद हृदयनाथ मंगेशकर ने इस राशि को पीएम केयर्स फंड में दान करने का फैसला किया है और ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से लिखा, "हमारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा पहली बार लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार के नकद पुरस्कार घटक को दान करने का ऐसा सुंदर और नेक भाव! हमारे ट्रस्ट ने इसे पीएम केयर्स फंड में दान करने का फैसला किया है"।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed