फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   First Bollywood female superstar sridevi passed away live updates of her death

LIVE: श्रीदेवी का अंतिम संस्कार जुहू के पवन हंस श्मशान में कल सुबह 11 बजे होगा

Sun, 25 Feb 2018 06:48 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Feb 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
First Bollywood female superstar sridevi passed away live updates of her death
Sridevi Passes away in Dubai
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी का निधन हो गया है। 54 साल की श्रीदेवी ने दुबई में आखिरी सांस ली। अपने भतीजे की शादी में शामिल होने दुबई पहुंची, श्रीदेवी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हुई। श्रीदेवी की आकस्मिक मौत से बॉलीवुड के साथ-साथ पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। 
विज्ञापन


श्रीदेवी का अंतिम संस्कार मुंबई के जुहू में पवन हंस श्मशान में कल सुबह 11 बजे होगा।

दुबई से श्रीदेवी के शव को लाने की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल पार्थिव शरीर दुबई पुलिस के पास है। अनिल अंबानी ने बताया कि 54 वर्षीय श्रीदेवी के शव को भारत लाने के लिए एक विमान भेजा गया है।
विज्ञापन


पार्थिव शरीर को यूएई के रास अल खैमा से दुबई लाया गया है। दुबई के कानून के मुताबिक पहले कार्रवाई की जाएगी। पहले स्थानीय पुलिस जांच करेगी, उसके बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद परिवारवालों को शव को सौंपा जाएगा। शव प्राइवेट जेट से दुबई से मुंबई लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पड़ोसी ने भी जताया शोक

श्रीदेवी के पड़ोसी जीसी घोष ने भी श्रीदेवी की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि भारत और फिल्म इंडस्ट्री को श्रीदेवी के जाने से बहुत बड़ा झटका लगा है।
 

It is a very sad event. It is a loss to the film industry and to India. I have watched many of her films. She used to live in the same area. : GC Ghosh, resident of Andheri on passing away of actress #Sridevi pic.twitter.com/Uc9kNxpFoi

— ANI (@ANI) February 25, 2018


 

पीएम मोदी ने जताया दुख 

पीएम मोदी ने भी श्रीदेवी के आकस्मिक निधन पर शोक जताया है। प्रधानमंत्री के दफ्तर की ओर से ट्वीट करके दुख जताया गया। 'प्रसिद्ध अभिनेत्री श्रीदेवी के असमय और अचानक निधन से दुखी हूं। लंबे करियर में उन्होंने अलग-अलग तरह के यादगार रोल निभाए। मैं इस दुख की घड़ी में उनके परिवार के साथ हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।'     
 

Saddened by the untimely demise of noted actor Sridevi. She was a veteran of the film industry, whose long career included diverse roles and memorable performances. My thoughts are with her family and admirers in this hour of grief. May her soul rest in peace: PM @narendramodi

— PMO India (@PMOIndia) February 25, 2018
राष्ट्रपति ने प्रकट की संवेदनाएं 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी श्रीदेवी की मौत पर दुख जाहिर किया। अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने लिखा कि श्रीदेवी की मौत खबर से झटका लगा है। उनकी मूंदरन पिराई, लम्हे और इंग्लिश-विग्लिश जैसी फिल्में अन्य कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं। श्रीदेवी के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। 
 

hocked to hear of passing of movie star Sridevi. She has left millions of fans heartbroken. Her performances in films such as Moondram Pirai, Lamhe and English Vinglish remain an inspiration for other actors. My condolences to her family and close associates #PresidentKovind

— President of India (@rashtrapatibhvn) February 25, 2018

प्रिया दत्त

श्रीदेवी की मौत पर पूर्व सांसद प्रिया दत्त ने दुख जाहिर करते हुए लिखा कि श्रीदेवी का अचानक से हम सबको छोड़कर चले जाना बेहद दुखी है। हमने एक महान कलाकार को कम उम्र में ही खो दिया। श्रीदेवी के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं। 
 

Too shocked and saddened to hear about the sudden demise of sridevi. We have lost a great actor and a person too young. My heartfelt condolence to to the family specially her young daughters. May her soul rest in peace

— Priya Dutt (@PriyaDutt_INC) February 25, 2018

पीयूष गोयल

केंद्रीय रेलमंत्री पीयूष गोयल ने श्रीदेवी के निधन पर कहा कि मैं श्रीदेवी की मौत से सदमे में हूं। कलाकार जगत में उनका भूमिका सराहनीय रही। हम सबने पर्दे पर उनके हुनर को देखा है। श्रीदेवी का जाना राष्ट्र के लिए बड़ी छति है। मैं हृदय से श्रीदेवी के परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट करता हूं।   
 

I was shocked to hear the news of her demise. She played an important role in the field of performing arts. We all have seen her capabilities on the screen. This is a huge loss for the nation. I give my heartfelt condolences to her family: Union Minister Piyush Goyal on #Sridevi pic.twitter.com/T3g3nQt4Wd

— ANI (@ANI) February 25, 2018

प्रियंका चोपड़ा

श्रीदेवी के निधन की खबर के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट करके कहा कि, 'मेरे पास शब्द नहीं है। जिन्होंने भी श्रीदेवी को प्यार किया उन सभी को सांत्वना।'


अमिताभ बच्चन

महानायक अमिताभ बच्चन का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'न जाने क्यूं, एक अजीब सी घबराहट हो रही है!! अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट के कुछ देर बाद ही अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत की खबर आने लगीं।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed