फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fire broke out on the set of tv show meet Actress Ashi Singh Gave A Big Update Know more

Ashi Singh: टीवी शो 'मीत' के सेट पर लगी आग, अभिनेत्री आशी सिंह ने दी जानकारी

Tue, 30 May 2023 05:59 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 30 May 2023 05:59 PM IST
सार

बता दें कि आशी सिंह और शगुन पांडे इस शो में लीड रोल में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेट पर किसी कमरे के एयरकंडीशनर में शॉर्ट सर्किट हुआ था।

विज्ञापन
Fire broke out on the set of tv show meet Actress Ashi Singh Gave A Big Update Know more
आशी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चर्चित टीवी शो 'मीत: बदलेगी दुनिया की रीत' से जुड़ी एक हैरान करने वाली खबर आ रही है। इस सीरियल के सेट पर आग लग गई। अचानक लगी आग से हर कोई हैरान है। आखिर सेट पर आग लगी कैसे, इस बारे में शो की एक्ट्रेस आशी सिंह ने जानकारी साझा की है। बता दें कि शो के मीरा रोड स्थित सेट पर आग लगी थी। एक्ट्रेस का कहना है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी। 

विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग
बता दें कि आशी सिंह और शगुन पांडे इस शो में लीड रोल में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सेट पर किसी कमरे के एयरकंडीशनर में शॉर्ट सर्किट हुआ था। इसकी वजह से सेट पर आग लग गई। वह कमरा पूरी तरह से जल गया है। हालांकि, उसी कमरे में रखे कैमरे और अन्य उपकरणों को समय पर बाहर निकाल लिया गया था।
विज्ञापन

Bollywood: इन सितारों की मां को पसंद नहीं आई अपने बच्चों की लव स्टोरी, विलेन बनकर तोड़ दिया रिश्ता
विज्ञापन
विज्ञापन


की जा रही है जांच
समय रहते स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया। आग लगने के चलते किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं है। इसके अलावा शॉर्ट सर्किट के मूल कारण का पता लगाने के लिए फिलहाल जांच की जा रही है, जिससे कि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
Dimple Kapadia: 'सास बहू और फ्लेमिंगो' पर डिंपल कपाड़िया ने की बात, कहा- 'उनके किरदार ने बाधाओं को तोड़ा'

एक्ट्रेस बोलीं- 'चिंता की बात नहीं'
एक्ट्रेस आशी सिंह का कहना है, 'सेट पर लोग ठीक हैं। आग लगी थी, हालांकि, यह एक कमरे तक ही सीमित थी। उस कमरे का एसी ठीक नहीं था। सब सुरक्षित हैं, क्योंकि उस कमरे में कोई भी नहीं था। हर कोई सेट पर था और हमने शूटिंग भी फिर से शुरू कर दी थी। अब सब कुछ अच्छा और सुरक्षित है। चिंता की कोई बात नहीं है।'
Apoorva Lakhiya: अपूर्व लाखिया ने राम चरण पर की खुलकर बात, बोले- अब वह मेरे फोन कॉल का जवाब नहीं देते

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed