{"_id":"5b33333b4f1c1b64068b8666","slug":"fire-broke-in-new-york-hotel-where-sanjay-kapoor-was-staying-with-family","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"श्रीदेवी की मौत के चार महीने बाद कपूर खानदान में एक और हादसा, होटल में लगी आग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
श्रीदेवी की मौत के चार महीने बाद कपूर खानदान में एक और हादसा, होटल में लगी आग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 27 Jun 2018 12:18 PM IST
विज्ञापन
sanjay kapoor
श्रीदेवी को गुजरे चार महीने बीत चुके हैं। आज भी उस रात होटल में उनके साथ हुए हादसे को याद कर कई लोग विचलित हो जाते हैं। उनके छोटे देवर संजय कूपर इन दिनों विदेश में हैं जहां उनकी और उनके परिवार की जान बाल बाल बची। एक्टर संजय कपूर इन दिनों अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में छुट्टियां बिता रहे हैं। उनके साथ पत्नी महीप और बच्चे- शनाया, जहान भी मौजूद हैं। जिस होटल में वे ठहरे हैं, वहां अचानक अफरा-तफरी मच गई। होटल के एक हिस्से में आग लग गई जिसके बाद मेहमानों को ग्राउंड फ्लोर पर इकट्ठा होने को कहा गया।
विज्ञापन
Trending Videos
Sanjay Kapoor
संजय कपूर ने खुद इंस्टाग्राम पर इसका वीडियो पोस्ट किया। हालांकि, जल्द आग पर काबू पा लिया गया और हालात सामान्य हो गए। बता दें कि संजय कपूर हाल ही में फिल्म लस्ट स्टोरीज में नजर आए हैं। इसके बाद उनके पास फिल्म बेढब है जिसमें वह पूजा चोपड़ा और आशीष सचदेवा के साथ नजर आएंगे।
संजय कपूर के टीवी सीरियल दिल संभल जा जरा को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उन्होंने फिल्म 'राजा', 'सिर्फ तुम' और 'प्रेम 'से लोकप्रियता हासिल की।
A post shared by Sanjay Kapoor (@sanjaykapoor2500) on
संजय कपूर के टीवी सीरियल दिल संभल जा जरा को दर्शकों ने खूब पसंद किया। उन्होंने फिल्म 'राजा', 'सिर्फ तुम' और 'प्रेम 'से लोकप्रियता हासिल की।