हादसा: रकुलप्रीत सिंह की बिल्डिंग में लगी आग, समय पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम
फिल्म यारियां से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह की बिल्डिंग में आग लगने की खबर सामने आई है। रकुलप्रीत सिंह जिस बिल्डिंग में रहती हैं उस बिल्डिंग के 12वीं मंजिल पर आग लग थी। हालांकि आग खूब बढ़े उससे पहले समय पर फायर ब्रिगेड की टीम वहां पर पहुंच गई और उन्होंने आग बुझा दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्म यारियां से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह की बिल्डिंग में आग लगने की खबर सामने आई है। रकुलप्रीत सिंह जिस बिल्डिंग में रहती हैं उस बिल्डिंग के 12वीं मंजिल पर आग लग थी। हालांकि आग खूब बढ़े उससे पहले समय पर फायर ब्रिगेड की टीम वहां पर पहुंच गई और उन्होंने आग बुझा दी, जिससे अब तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। आग लगने की वजह क्या थी, इसका भी अभी पता नहीं चल सका है।
तीसरे फ्लोर पर रकुलप्रीत
शनिवार की सुबह ये हादसा हुआ, जब उस बिल्डिंग में आग लग गई जिसमें रकुलप्रीत सिंह रहती हैं। रिपोर्ट्स की माने तो ये हादसा 12वें फ्लोर पर हुआ। जिस फ्लोर पर आग लगी थी वह फ्लोर पूरी तरह से काला हो चुका है। फायर ब्रिगेड के समय पर पहुंचने के कारण आग पर समय पर काबू पा लिया गया और इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की कोई खबर नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर रकुल प्रीत का घर है और करीना और सैफ अली खान उनकी सामने वाली बिल्डिंग में रहते हैं।
ये हैं आगामी फिल्में
रकुलप्रीत सिंह ने साल 2014 में अपने करियर की शुरुआत हिमांश कोहली के अपोजिट फिल्म यारियां से की थी। इसके बाद उन्होंने ‘अय्यारी, दे दे प्यार दे, शिमला मिर्च, सरदार का ग्रैंडसन जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया। उनकी आगामी फिल्मों में उनकी आगामी फिल्मों में 'अटैक', 'मेडे', 'थैंक गॉड', 'डॉक्टर जी' और 'मिशन सिंड्रेला' जैसी बड़ी फिल्में शामिल हैं।
साउथ सिनेमा का बड़ा नाम हैं रकुल प्रीत सिंह
रकुलप्रीत सिंह ने सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि साउथ सिनेमा में भी खूब नाम बनाया है। रकुलप्रीत ने अपने करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म गिल से की थी। जिसके बाद उन्होंने युवान, किक 2, ब्रूस ली जैसी कई फिल्मों में काम क्या।