फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   fire at actress moon moon sen house mumbai

रिया सेन के घर में लगी आग, सारा सामान जलकर राख

Sun, 12 Apr 2015 11:28 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 12 Apr 2015 11:28 AM IST
विज्ञापन
fire at actress moon moon sen house mumbai

मुम्बई के जुहू इलाके में स्थित फिल्म अभिनेत्री रिया सेन के फ्लैट में शनिवार रात अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि वह दो फ्लैट तक फैल गई और घर का सारा सामान जल गया।

विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने देर रात तक घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह आग बिल्डिंग की छठी मंजिल पर लगी थी। घर में वुडेन फ्लोरिंग होने की वजह से आग पूरे घर में फैल गई।
विज्ञापन


प्राप्त जनानकारी के मुताबिक, बीती रात को अभिनेत्री मुनमुन सेन का परिवार सोने की तैयारी कर ही रहा था कि इतने में घर में अचानक आग लग गई। जांच में पता चला है कि आग एयर कंडीशन में शार्ट सर्किट होने से लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने से अभिनेत्री सेन के घर में लाखों का नुकसान हुआ है। आग की इस घटना से जुहू समेत आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई है। बिल्डिंग में रहने वाले अन्य सभी लोग सुरक्षित हैं और घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed