फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   FIR of rape against actor producer Aditya Pancholi

आदित्य पंचोली के खिलाफ दुष्कर्म मामले में मुंबई पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Thu, 27 Jun 2019 07:17 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 27 Jun 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
FIR of rape against actor producer Aditya Pancholi
aditya pancholi

अभिनेता आदित्य पंचोली के खिलाफ मुंबई के वर्सोवा पुलिस ने दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। हालांकि अभी इस बात की जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि ये केस किसने दर्ज कराया है। बता दें आदित्य पंचोली पहले भी विवादों में बने रहे हैं।

विज्ञापन


आदित्य पंचोली पिछले कुछ दिनों से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन रंगोली चंदेल के खिलाफ मानहानि के केस दर्ज कराने को लेकर चर्चा में थे। मामले में  मुंबई की एक अदालत ने कंगना और उनकी बहन को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि पंचोली ने 2017 में अपनी पत्नी जरीना वहाब के साथ मिलकर कंगना और रंगोली के खिलाफ चार केस दर्ज करवाए थे। इनके मुताबिक टीवी, ट्विटर जैसे पब्लिक प्लेटफॉर्म पर दोनों बहनों ने पंचोली और उनकी पत्नी पर कई तरह के आरोप लगाए। कंगना ने तब कहा था कि वह एक दशक से भी ज्यादा वक्त से पंचोली के साथ रिलेशनशिप में थीं और उन्होंने कंगना का दुरुपयोग किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसी मामले में रंगोली ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में एक अर्जी भी दी थी। इस शिकायत की जानकारी मिलने पर आदित्य ने उसी पुलिस स्टेशन में अपनी शिकायत भी दर्ज करवाई जिसमें ये दावा किया गया था कि कंगना के वकील ने उनके खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाने की धमकी दी है। 
इस मामले की अगली सुनवाई 26 जुलाई को होनी है, इसी दिन कंगना रनौत की नई फिल्म मेंटल है क्या भी रिलीज हो रही है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed