फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   FIR lodged against Sunny Deol, makers of 'Mohalla Assi' in Muzaffarnagar

'भगवान को गाली' देकर फंसे सनी देओल, केस दर्ज

Sun, 05 Jul 2015 12:33 PM IST
Updated Sun, 05 Jul 2015 12:33 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged against Sunny Deol, makers of 'Mohalla Assi' in Muzaffarnagar

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सनी देओल अभिनीत फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' में हिंदू देवी-देवताओं के अपमान को लेकर फिल्म के अभिनेता और अभिनेत्री समेत नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कोर्ट ने पुलिस को सनी देओल, साक्षी तंवर, रवि किशन और छह अन्य के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


कोर्ट के आदेश के बाद सनी देओल समेत सभी नौ लोगों पर केस दर्ज किया गया। इन सभी पर आरोप है कि फिल्म में भगवान शिव, हिन्दू देवताओं और काशी के पंडाओं का अपमान दिखाया गया है, जिससे हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंची है।
विज्ञापन


कोर्ट में वकील सुधीर कुमार झा ने 30 जून को शिकायत दर्द कराई थी। सुधीर की शिकायत पर ही कोर्ट ने फिल्म से जुडे नौ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म की रिलीज पर कोर्ट पहले ही लगा चुका है बैन

FIR lodged against Sunny Deol, makers of 'Mohalla Assi' in Muzaffarnagar

फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' पिछले महीने हुए ट्रेलर लीक के बाद से ही लगातार विवादों के घेरे में हैं। ट्रेलर में भगवान शिव और काशी के पंडाओं को गालियां देते हुए दिखाया गया है। जिसके बाद से लगातार फिल्म को लेकर नाराजगी जताई जा रही है।

पिछले दिनों दिल्ली का तीस हजारी कोर्ट फिल्म की रिलीज पर रोक लगा चुका है। फिल्म को लेकर इससे पहले भी देशभर में कई जगह शिकायतें की गई हैं। हाल ही में बरनाला में भी फिल्म के निर्माताओं पर केस किया गया था।

कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाएं फिल्म को लेकर अपना विरोध जता चुकी हैं। कई संस्थाएं तो फिल्म के रिलीज होने पर फिल्म को ना चलने देने की धमकी भी दे चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed