टेलीविजन सीरियल 'फिर लौट आई नागिन', चंद्रकांता, बेताल पच्चीसी में नजर आए मशहूर अभिनेता शहबाज खान के ऊपर एक किशोरी ने छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। युवती ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है। अभिनेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 और 509 के तहत मामला दर्ज हुआ है। इस बात की जानकारी एएनआई के जरिए मिली है।
2 of 5
शहबाज खान
- फोटो : Social Media
न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। एएनआई के ट्वीट में लिखा है, 'मुंबई: ओशिवारा पुलिस स्टेशन में अभिनेता शहबाज खान के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज। IPC की धारा 354 (महिला या पुरुष को उसकी शील भंग करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल) और 509 (शब्द, इशारा या किसी महिला की विनम्रता का अपमान करने का इरादा) के तहत दर्ज की गई एफआईआर। जांच की जा रही है।'
3 of 5
शहबाज खान
- फोटो : Social Media
शहबाज खान प्रसिद्ध क्लास्किल सिंगर उस्ताद आमिर खान के बेटे हैं। उनकी मां का नाम रईसा बेगम है। 53 साल के शहबाज पर एक किशोरी ने ये छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इस मामले में मुंबई की ओशिवारा थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और अब इस मामले की जांच की जा रही है।
4 of 5
शहबाज खान
- फोटो : Social Media
इंदौर के रहने वाले शहबाज फिल्म और टेलीविजन की दुनिया का जाना माना नाम हैं। शहबाज टेलीविजन सीरियल के साथ ही कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। शहबाज चंद्रकांता, युग, अफसर बिटिया, कर्मफल दाता शनि, द ग्रेट मराठा जैसे कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुके हैं।
टीवी सीरियल्स के साथ ही शाहबाज कई फिल्मों भी नजर आए हैं। शहबाज ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म 'मेदर खान', सैफ अली खान की फिल्म 'एजेंट विनोद' और सनी देओल के साथ फिल्म 'द हीरो: लव स्टोरी ऑफ ए स्पाए' में नजर आ चुके हैं। शहाबाज छोटे-बड़े कई रोल टेलीविजन में और फिल्मों में कर चुके हैं। उन्होंने सबसे ज्यादा नेगेटिव रोल कर लोकप्रियता हासिल की है।