अब भी पोर्न की दुनिया में सक्रिय हैं सनी लियोनी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी दिलकश अदाओं के लिए जाने जानी वाली सनी लियोनी के खिलाफ एक गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है।
मारगाओ टाउन पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक सनी लियोनी एक पोर्नोग्राफिक वेबसाइट चलाती हैं।
इसमें वो अपने न्यूड फोटो और वीडियो डालती हैं। उन पर आईटी एक्ट के सेक्शन 67 के तहत एफआईआर दर्ज हुई है।
फ्री है सनी लियोनी की वो वेबसाइट
मारगाओ के रहने वाले अरुण पारूलेकर का आरोप है कि इस साइट पर काफी आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की जा रही थी। यह वोबसाइट सभी के लिए फ्री है जिससे सनी की आपराधिक मंशा जाहिर होती है।
पोर्न स्टार से बॉलीवुड का सफर करने वाली सनी हाल में रिलीज हुई फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है' में भी काफी हॉट सीन्स दिये है।