{"_id":"e039c5a0e7833ee5b8c88cf861e31937","slug":"fir-against-suniel-shetty-for-cheating-a-film-producer","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे के आरोप में सुनील शेट्टी के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
धोखे के आरोप में सुनील शेट्टी के खिलाफ एफआईआर
अमर उजाला दिल्ली/टीम डिजिटल
Updated Fri, 02 May 2014 01:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता सुनील शेट्टी के खिलाफ एफआईआर लिखाई गई है। उन पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
अभिनेता सुनील शेट्टी के खिलाफ उदयपुर के एक फिल्म निर्माता के साथ कथित धोखाधड़ी के लिए मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता हेमेन्द्र सिंह ने आरोप लगाया है कि शेट्टी ने पिछले साल जून में 70 लाख रुपए की एवज में उनकी फिल्म मुंबई किसकी में काम करने की मंजूरी दी थी।
उनके अनुसार सुनील शेट्टी ने उनसे 21 लाख रुपए की अग्रिम राशि ली। अग्रिम राशि लेने के बाद शेट्टी लगातार उनकी पहुंच से दूर रहे और पैसे भी नहीं लौटाए।
सिंह ने आरोप लगाया कि अभिनेता ने उनकी फिल्म में काम करने से भी इनकार कर दिया। पुलिस ने कहा कि अभिनेता के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन