फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   films based delhi gang rape

बदलेगा दिल्ली गैंगरेप पर बन रही फिल्मों का क्लाइमेक्स?

Mon, 11 Mar 2013 12:43 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 11 Mar 2013 12:43 PM IST
विज्ञापन
films based delhi gang rape

दिल्ली गैंग रेप की घटना पर तीन फिल्में बन रही हैं। हिंदी के साथ यह फिल्में बंगाली और तेलुगू भाषा में बन रही हैं। यह तीनों ही फिल्में गैंगरेप और उसके बाद की घटनाओं की कहानी कहती हैं। गैंगरेप के मुख्य आरोपी के आत्महत्या कर लेने के बाद यह प्रश्न खड़ा हो गया है कि क्या इन फिल्मों का क्लाइमेक्स बदलेगा।

विज्ञापन


दिल्ली गैंगरेप पर तेलुगू फिल्म 'निशा' नाम से बन रही है। तेलुगू फिल्म निर्देशक रामाना गद्दाम सामूहिक दुष्कर्म की इस घटना पर फिल्म बना रहे हैं। गद्दाम ने कहा कि मैं इस संवेदनशील मुद्दे को भुनाने की कोशिश नहीं कर रहा लेकिन देश को हिला देने वाले इस क्रूर कृत्य पर रोशनी डालना चाहता हूं। मैं अपनी फिल्म के जरिए एक मजबूत संदेश देना चाहता हूं कि ऐसी घटनाएं हल्के में नहीं ली जा सकतीं और दोषियों को कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
विज्ञापन


मुख्य आरोपी के आत्महत्या कर लेने के बाद यह प्रश्न खड़ा हो गया है कि क्या इस घटना को भी फिल्म में शामिल किया जाएगा। जिस आरोपी को कड़ी सजा मिलने की बात हो रही थी उसके आत्महत्या कर लेने से फिल्म के क्लाइमेक्स में निश्चित ही बदलाव करना होगा। इस फिल्म में किरन कुमार, अनन्या, कल्याण और नार्सिग जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली गैंगरेप पर एक और फिल्म बन रही है। यह फिल्म बंगाली भाषा में है। इस पॉलिटिकल थ्रीलर फिल्म का निर्देशन अग्निदेव चटर्जी ने किया है। जानी-मानी एक्टर रितुपर्णा सेन इस फिल्म में गैंगरेप पीड़ित की मां का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म में भी गैंगरेप के बाद होने वाली राजनीति पर प्रश्न खड़ा किया जाएगा।


इन दो फिल्मों के अलावा हिंदी में भी 'ब्लैक होम' नाम की फिल्म दिल्ली की इसी घटना पर बन रही है। चित्राशी रावत इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाएंगी। आशीष देव के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अलग-अलग परिवेश में रहने वाली युवतियों की जिंदगी को कहानियों के जरिए पेश करने की कोशिश की जा रही है। फिल्म में एक कहानी के जरिए निर्भया की आप-बीती को भी स्पर्श करने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed