दो साल की बच्ची पर बनने जा रही है फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मकार विनोद कापड़ी अपनी दूसरी फिल्म शुरू करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि इसमें दो साल की बच्ची अकेला किरदार है। ये फिल्म दिखायेगी कि बच्चे घर पर अकेले होते हैं तो क्या करते हैं।
सामाजिक मुद्दे की श्रेणी में फिल्म 'वी कांट टेक दिस शिट एनीमोर' बनाकर विनोद मार्च में राष्ट्रीय पुरुस्कार पा चुके हैं। इस फिल्म में उन्होने देश में शौचालयों की कमी पर सवाल उठाया था।
अपनी नई फिल्म के बारे में विनोद कापडी का कहना है कि यह फिल्म एक दो साल की बच्ची के व्यहवार के बारे में है। उन्होने कहा कि अखबार में एक बच्ची के घर पर छूट जाने की खबर पढ़ने के बाद उन्हे ये फिल्म बनाने का विचार आया।
फिल्म में पीहू के किरदार को पीहू विश्वकर्मा निभा रही हैं। फिल्म की शूटिंग के बारे में निर्माता ने कहा कि कुछ भी कहना मुश्किल है क्योंकि ये पूरी तरह फिल्म के किरदार यानि दो साल की पीहू के व्यहवार पर निर्भर करेगा।
भारत में इससे पहले सुनील दत्त ने 1964 में एक ही किरदार की फिल्म 'यादें' बनाई थी।