फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   filmmaker Rima Das win National Award Winner for the film Bulbul Can Sing

फिल्ममेकर रीमादास ने दो और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार किए अपने नाम

Sat, 09 Mar 2019 01:34 PM IST
विजय जैन मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Sat, 09 Mar 2019 01:34 PM IST
विज्ञापन
filmmaker Rima Das win National Award Winner for the film Bulbul Can Sing
Rima Das - फोटो : social media
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता रीमा दास ने दो और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर लिए हैं। रीमा ने हाल ही में अपनी फिल्म 'बुलबुल कैन सिंग' के लिए प्रतिष्ठित 2019 डबलिन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के डबलिन फिल्म क्रिटिक्स सर्कल (DFCC) में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार जीता और इसी फिल्म के लिए उन्हें क्लीवलैंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (CIFF) में 'समवन टू वॉच’ अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। 
विज्ञापन


इस सप्ताह की शुरुआत में रीमा दास ने फिल्म 'बुलबुल कैन सिंग' के लिए सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का डब्लिन फिल्म क्रिटिक्स सर्कल जूरी अवार्ड जीता था। इसी फिल्म के लिए क्लीवलैंड अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सम्मानित होंगी जो 27 मार्च से शुरू हो रहा है। रीमा ने बताया  कि उनकी फिल्में 'विलेज रॉकस्टार्स' और 'बुलबुल कैन सिंग' दोनों के केंद्र में मजबूत महिला किरदार हैं। यह अच्छी बात है कि समीक्षक व दर्शक इस तरह की कहानियों के प्रति सकारात्मक रुख दिखा रहे हैं। जो यह दर्शाता है कि यह बात कोई मायने नहीं रखती कि फिल्म को पुरुष ने निर्देशित किया है या महिला ने। 
विज्ञापन

 

filmmaker Rima Das win National Award Winner for the film Bulbul Can Sing
Bulbul Can Sing - फोटो : social media
रीमा ने यह भी कहा कि 'कन्टेंट' ही क्वीन है और मैं फिल्म उद्योग में ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को अपनी पहचान बनाते और साथी महिलाओं के लिए इसके दरवाजे खोलते देखना चाहूंगी। साल 2017 में आई 'विलेज रॉकस्टार्स' असमिया फिल्म है, जो ऑस्कर 2019 में भारत की आधिकारिक प्रविष्टी के तौर पर चयनित हुई थी। रीमा दास ने लेखक-निर्देशक-निर्माता के रूप में डेब्यू फिल्म, मैन विथ बायनोकलर्स (अंतरदृष्टि) का प्रीमियर टालिन ब्लैक नाइट्स फिल्म फेस्टिवल 2016 में किया था। 

रीमा की दूसरी फिल्म विलेज रॉकस्टार्स थी जिसका डिस्कवरी सेक्शन के तहत टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2017 में प्रीमियर हुआ था। फिल्म ने 70 से अधिक प्रसिद्ध फिल्म समारोहों में सराही गई और चार राष्ट्रीय पुरस्कार (सर्वश्रेष्ठ फीचर, सर्वश्रेष्ठ संपादन, ऑडियोग्राफी और बाल कलाकार) सहित 44 अन्य पुरस्कार जीते हैं। उनकी तीसरी फिल्म थी 'बुलबुल कैन सिंग' जिसका वर्ल्ड प्रीमियर टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2018 में किया गया। इसके बाद बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में साउथ एशियन प्रीमियर और 20 वें जेओ एमएएमआई मुंबई फिल्म फेस्टिवल में इंडियन प्रीमियर में गोल्ड इंडिया में गोल्डन गेटवे अवार्ड जीता। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed