{"_id":"673837f2bcdebe3cef09ddf9","slug":"filmmaker-r-rajendran-death-in-madurai-edited-films-like-panah-and-bedardi-2024-11-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"R Rajendran: फिल्म संपादक आर राजेंद्रन का मदुरई में निधन, पनाह और बेदर्दी जैसी फिल्मों का किया संपादन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
R Rajendran: फिल्म संपादक आर राजेंद्रन का मदुरई में निधन, पनाह और बेदर्दी जैसी फिल्मों का किया संपादन
Sat, 16 Nov 2024 11:44 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Sat, 16 Nov 2024 11:44 AM IST
सार
वरिष्ठ फिल्म संपादक आर राजेंद्रन का निधन हो गया है। मदुरई के अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। आर राजेंद्रन को बेदर्दी और पनाह जैसी फिल्मों के संपादन के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
आर राजेंद्रन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
वरिष्ठ फिल्म संपादक आर राजेंद्रन का मदुरई के अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें पनाह और बेदर्दी जैसी फिल्मों के संपादन के लिए जाना जाता है। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने करीब 250 से ज्यादा फिल्मों का संपादन किया। आइए आपको बतात हैं किन फिल्मों के संपादन के लिए आर राजेंद्रन को जाना जाता है। साथ ही किन निर्देशकों के साथ वे काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
इन संपादकों के लिए किया काम
आर राजेंद्रन ने 250 से ज्यादा फिल्मों का संपादन किया है। इसमें कई बड़े निर्देशक शामिल हैं। एस्माईल श्रॉफ की लगभग सभी फिल्मों का उन्होंने संपादन किया। वे निर्देशक प्राणलाल मेहता के लिए भी फिल्मों की एडिटिंग करते थे। फिल्मों में उनके संपादन को निर्देशक पसंद करते थे। कई बड़े निर्देशकों के लिए इसलिए वे पहली पसंद भी रहे।

इन फिल्मों का किया संपादन
प्राणलाल मेहता की निर्देशित फिल्म लव 86 और पुलिस पब्लिक का संपादन भी शामिल है। आर राजेंद्रन ने पार्टो घोष की फिल्मों का भी संपादन किया है। उन्होंने लॉरेंस डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्मों का भी संपादन किया। आर राजेंद्रन को 'राजू' उपनाम से भी लोग पुकारते थे। फिल्मी दुनिया से आर राजेंद्रन का गहरा नाता रहा। उनके निधन से पूरे बॉलीवुड में शोक छाया है। आर राजेंद्रन के प्रशंसकों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रमुख संपादित फिल्मों के नाम
आर राजेंद्रन ने जहां जाइएगा हमे पाइएगा, मिस्टर हॉट मिस्टर कूल, पुलिस फोर्स, सूर्या, मसीहा, तरकीब, खोटे सिक्के, गुलाम ए मुस्तफा, ढाल, पापी गुड़िया, अग्नि साक्षी, माहिर, जिद, गीत, फरिश्ते, दिल आखिर दिल है, बुलंदी जैसी फिल्मों का संपादन किया है।