फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Filmmaker Aparna Sen Calls Censor Board Decision On Lipstick Under My Burkha Shameful

अपर्णा सेन ने कहा, 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' को सर्टिफिकेट ना मिलना शर्मनाक

Sat, 18 Mar 2017 05:01 PM IST
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by : आकांक्षा सिंह Updated Sat, 18 Mar 2017 05:01 PM IST
विज्ञापन
Filmmaker Aparna Sen Calls Censor Board Decision On Lipstick Under My Burkha Shameful
Aparna Sen
जानी-मानी फिल्ममेकर और कोंकणा सेन की मां अपर्णा सेन ने फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट ना मिल पाने को शर्मनाक कहा है। उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'सोनाटा' के ट्रेलर लॉन्च के वक्त एक न्यूज एजेंसी से ये बातें कहीं।
विज्ञापन


अर्पणा सेन ने कहा, 'ये काफी शर्मनाक है। मैं उम्मीद करती हूं कि ट्रिब्यूनल को इतनी समझ हो कि वो फिल्म को सर्टिफिकेट देने के लिए हां कहेंगे।'

उन्होंने आगे कहा कि, 'यह हमारी अभिव्यक्ति की आजादी के लोकतांत्रिक अधिकार का उल्लंघन है।'

'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' में कोंकणा सेन, रत्ना पाठक शाह के अलावा अहाना खुराना और प्लाबिता मुख्य रोल में हैं। ये अलग-अलग उम्र की चार महिलाओं की कहानी है जिनकी अपनी फैंटेसी है और जो जिंदगी अपनी शर्तों पर जीना चाहती हैं।
विज्ञापन

फिल्म पर सेंसर बोर्ड और बॉलीवुड आमने-सामने

Filmmaker Aparna Sen Calls Censor Board Decision On Lipstick Under My Burkha Shameful
Lipstick Under My Burkha
फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' को लेकर बॉलीवुड और सेंसर बोर्ड आमने-सामने है। एक तरफ सेंसर बोर्ड ने इसे सर्टिफिकेट देने से मना कर दिया है वहीं दूसरी ओर ये हर फिल्म फेस्टिवल में तारीफें बटोर रही है। बॉलीवुड ने भी सेंसर बोर्ड के इस फैसले पर आपत्ति जताई थी।

सेंसर बोर्ड ने फिल्म को यह कहकर सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया था कि फिल्म महिलाओं की फैंटेसी और छुपी इच्छाओं पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed