फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   filmi story of jayalalita

देख लीजिए, ये रही जयललिता की पूरी फिल्मी कहानी

Mon, 07 Apr 2014 08:35 AM IST
Updated Mon, 07 Apr 2014 08:35 AM IST
विज्ञापन
 filmi story of jayalalita

जयराम जयललिता आज एक जानी पहचानी राजनीतिक शख्सियत हैं। लेकिन साठ-सत्तर के दशक में ऐसा नहीं था। उन दिनों मेरे एक मित्र हुआ करते थे, नाम था टी. प्रकाश राव। उर्दू-पंजाबी के नामी लेखक रजिन्दर सिंह बेदी के साथ उनका याराना था। उन दोनों की एक फिल्म थी `इज्जत’।

विज्ञापन


उसका लेखन बेदी ने किया था और निर्देशन प्रकाश राव ने। उन दिनों अपने आवास पर हर महीने-दो महीनों के अंतराल पर मैं एक मिलन गोष्ठी आयोजित किया करता था। धर्मवीर भारती और रजिन्दर सिंह बेदी जैसे साहित्यकारों से लेकर चेतन आनन्द और भारत भूषण सरीखे फिल्मकारों तक सभी नामी-गिरामी लोग अनिवार्य रूप से उन गोष्ठियों में भाग लेते थे।
विज्ञापन

धर्मेंद्र ने पहचाना जया को

 filmi story of jayalalita

अवसर पर प्रकाश राव के साथ वहां एक युवती उपस्थित हुई। धर्मेंद्र ने तो उसे पहचान लिया, लेकिन बाकी लोग उसके प्रति अनजान ही इस बने रहे। पूछने पर मालूम हुआ कि वह प्रकाश राव की निर्माणाधीन फिल्म में सेकंड लीड कर रही है और उसका नाम है जयललिता।

लंबी, गोरी, सुदर्शन और पूरी तरह छरहरी जयललिता अन्य अभिनेत्रियों से अलग लगी। नई होने के बावजूद उसमें जिस आत्मविश्वास का समन्वय था, उसने हम सबको एकबारगी चमत्कृत ही कर डाला। गोष्ठी में फणीश्वरनाथ रेणु और नागार्जुन जैसे साहित्यकार भी मौजूद थे।

जयललिता ने ही की पहल

 filmi story of jayalalita

नागार्जुन उससे कुछ पूछने का उपक्रम करते इसके पहले ही वह उनसे कह बैठी थी, `आपका नाम नागार्जुन है न? पिछले महीने सारिका में आपका सेल्फ-पोर्ट्रेयल पढ़ चुकी हूं। बहुत अच्छा सटायर है अपने ऊपर। उसमें छपी तस्वीरों से ही आपको पहचाना।’
हम सब लोग भौचक होकर उसकी ओर देखते रह गए थे।

आगे कुछ कहने-सुनने की कोई जरूरत ही नहीं थी। जयललिता को शुरू से ही पढ़ने लिखने का शौक रहा है। दक्षिण की चारों भाषाओं - तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम के अलावा हिंदी और अंग्रेजी का भी उन्हें पर्याप्त ज्ञान है और उन सभी में धाराप्रवाह भाषण करने में उन्हें महारत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed