{"_id":"f24a720d2ad0f934dd37cdd7b6817747","slug":"film-tamanchey-have-no-director","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस फिल्म से निर्देशक का नाम ही गायब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस फिल्म से निर्देशक का नाम ही गायब
रवि बुले/अमर उजाला मुंबई
Updated Mon, 04 Aug 2014 07:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में शायद ऐसा पहली बार होगा जब किसी फिल्म से उसके निर्देशक का नाम गायब होगा। पढ़िए पूरा किस्सा।
विज्ञापन
अमेरिका और यूरोप में जब सिनेमा के विकास के बिल्कुल शुरुआती दिन थे तब पर्दे पर डायरेक्टर का नाम नहीं होता था। ऐसी कोई चीज तब थी भी नहीं। फिल्में लेखक के नाम से बिकती थीं। लेकिन वक्त ने ऐसी करवट ली कि डायरेक्टर सिनेमा का सब कुछ हो गया। उसे जहाज का कप्तान कहा जाने लगा। लेकिन क्या फिर से समय यू-टर्न लेने वाला है? जल्द ही आप अपने नजदीकी सिनेमाघरों में ऐसी फिल्म पाएंगे जिसमें डायरेक्टर का नाम नहीं होगा।
तमंचे में होगा कुछ ऐसा ही
जी हां, निखिल द्विवेदी और रिचा चड्ढा स्टारर फिल्म ‘तमंचे... प्यार में दिल पे मार दे गोली’ में यह कारनामा होने जा रहा है। गुरुवार को फिल्म का ट्रेलर मुंबई में लॉन्च हुआ तो सबने देखा कि पर्दे से निर्देशक का नाम गायब है। इस बारे में मीडिया ने जब ‘माई नेम इज एंथनी गोंजालविस’ जैसी फ्लॉप फिल्म से कैरियर शुरू करने वाले वाले हीरो निखिल से सवाल किया तो उन्होंने गोलमोल जवाब दिया।
विज्ञापन
दिया गोलमोल जवाब
निखिल ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा, ‘पोस्टर में कहां डायरेक्टर नहीं है? इस पर विजुवल डायरेक्टर का नाम है, सांग डायरेक्टर का नाम है, क्रिएटिव डायरेक्टर का नाम है। कौन सा नाम गायब है?’ जब उन्हें याद दिलाया गया कि करीब चार साल पहले शुरू हुई इस फिल्म के डायरेक्टर भारत रतन थे, उनका नाम तो कहीं दिख नहीं रहा है। तब निखिल ने कहा, ‘उनके साथ तो हमने काम ही नहीं किया। वह फिल्म के स्टोरी-स्क्रिप्ट राइटर थे। उन्होंने प्रोड्यूसर से स्क्रिप्ट की बात थी। हां, शुरुआत में उन्होंने कुछ जूनियर आर्टिस्टों के साथ सीन शूट किए थे, लेकिन उनका फिल्म से लेना-देना नहीं था। बाद में नया डायरेक्टर आया, तो हमने उसके साथ काम किया।’
विज्ञापन
फिर नया डायरेक्ट है कौन?
लेकिन उस नए डायरेक्टर का नाम क्या है? फिल्म में यह भी कहीं दर्ज नहीं है। निखिल ने कहा कि आप ट्रेलर के अंत में देख सकते हैं, भारत रतन को राइटर के रूप में क्रेडिट दिया गया है। यह प्रोड्यूसर-राइटर के बीच की बातें हैं। ‘तमंचे’ से पहले निखिल आखिरी बार ‘हेट स्टोरी’ में नजर आए थे।
उल्लेखनीय है कि ‘तमंचे’ में प्रोड्यूसर सूर्यवीर सिंह भुल्लर का नाम ही क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप दिया गया है। जबकि विजुवल डायरेक्टर नवनीत बहल हैं। फिल्म को बनने में लंबा वक्त लगा है और अब यह 19 सितंबर को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर यह भी चर्चा होती रही है कि खुद निखिल द्विवेदी कैमरे के पीछे भी कमान संभाल हुए थे। वही फिल्म के असली डायरेक्टर हैं। उन्होंने इसका क्रेडिट नहीं लिया है। हालांकि वह इस मामले में विस्तार से बात नहीं करना चाहते।
तमंचे का ट्रेलर